अंधे कत्‍ल का पर्दाफाश बहन से बात करने पर युवक को मौत के घाट उतारा 

आलीराजपुर। आजाद नगर पुलिस टीम ने युवक की हत्या के अंधेकत्‍ल के दो आरोपियों को 3 दिवस के भीतर गिरफ्तार किया है, जिसमें एक विधि विरुद्ध बालक भी सम्मिलित है। ग्राम कासट तड़वी फलिया स्थित राघु के पत्थर वाले खेत में एक व्यक्ति की डिकम्पोज अवस्था में लाश मिली थी। सूचना प्राप्त होने पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची एवं घटनास्थल का निरीक्षण कर पंचनामा कार्यवाही करते हुए शव की शिनाख्त हेतु प्रयास प्रारंभ किए। मृतक की पहचान दीपा पिता पांगलिया मिनामा उम्र 22 वर्ष निवासी खेरियामाली तड़वी फलिया, थाना आजादनगर के रूप में की गई। मृतक की लाश की स्थिति अत्यंत सड़ी-गली होने से प्रथम दृष्टया यह स्पष्ट हुआ कि मृत्यु 2 से 3 दिन पूर्व हुई थी। पीएम रिपोर्ट में मृतक के सिर में गंभीर चोट पाई गई।

इस अंधे हत्याकांड की विवेचना के दौरान मृतक के मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल रिपोर्ट (सीडीआर) प्राप्त की गई, जिसमें पाया गया कि मृतक के मोबाइल पर अंतिम कॉल ग्राम बड़गांव माफिदार फलिया निवासी सरपीबाई पति सकरा भुरिया के मोबाइल नंबर से की गई थी। सरपीबाई से पूछताछ करने पर बताया गया कि उसका मोबाइल उसका नाबालिग पुत्र उपयोग करता है। नाबालिक बालक से पूछताछ करने पर उसने बताया कि उसने अपने जीजा शैलेष पिता करसिंह लखमिया भील उम्र 25 वर्ष निवासी बोरकारा चौकीदार फलिया के साथ मिलकर पूर्व से योजना बनाकर मृतक दीपा को ग्राम कासट तड़वी फलिया स्थित खेत में बुलाया और वहां लोहे की सब्बल से सिर में गंभीर वार कर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए थे और मृतक की लाश खेत में ही पड़ी रह गई थी, जो 2-3 दिन बाद सड़ी-गली अवस्था में ग्रामीणों को मिली। अरोपी शैलेष से घटना के संबंध में पूछताछ करते उसके द्वारा बताया गया कि आरोपी शैलेष मृतक की बहन से बातचीत करता था, जिस संबंध में मृतक द्वारा आरोपी को उसकी बहन से बातचीत न करने को कहा था, जिसकी द्वेषता में आरोपी के द्वारा योजनाबद्ध तरीके से मृतक दीपा की हत्‍या की गई।

Next Post

अस्पताल के कूलर के पानी की दुर्गंध से महिला बेहोश

Wed Jun 4 , 2025
जबलपुर। एक ओर स्वास्थ्य विभाग स्वच्छता के तमाम दावे कर रहा है तो दूसरी तरफ अस्पताल संचालकों की लापरवाही लोगों की जान पर बन रही है। बुधवार को महाकोशल अस्पताल में कूलर में भरा गंदा पानी एक महिला की जान पर भारी पड़ गया और हालत बेहोश होने तक की […]

You May Like