प्रकरणों का निराकरण प्राथमिकता से करें : कलेक्‍टर 

जबलपुर। कलेक्टर राघवेंद्र सिंह की अध्यक्षता में लंबित पत्रों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि शासन की प्राथमिकता से जुड़े विषयों से संबंधित प्रकरणों को संवेदनशीलता के साथ निराकरण करना है। उन्होंने धान उपार्जन व मटर मंडी की तैयारियों के संबंध में चर्चा कर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा शासन के निर्देशानुसार आवासीय भूमि के पट्टे प्रदाय करने के संबंध में संबंधित अधिकारियों को भी निर्देशित किया। बैठक में फसल अवशेष प्रबंधन, उर्वरक की उपलब्धता व वितरण, नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, स्वरोजगार से जुड़े प्रकरणों के निराकरण पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही मानव अधिकार आयोग सहित विभिन्न कलेक्टर ने वन ग्रामों को राजस्व ग्रामों में संपरिवर्तन की आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने, अतिक्रमण हटाने, शासकीय भूमि आवंटन के लंबित प्रकरणों का निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने सीएम मॉनिट व सीएस मॉनिट के साथ सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों का निराकरण प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए। बैठक में समाचार पत्रों में प्रकाशित विभिन्न समस्याओं के निराकरण के संबंध में भी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। इस दौरान निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण अंतर्गत डिजिटाइजेशन की प्रगति की समीक्षा भी की गई।

इस दौरान नगर निगम कमिश्नर रामप्रकाश अहिरवार, सीईओ जिला पंचायत अभिषेक गहलोत, अपर कलेक्टर नाथूराम गोंड सहित सभी जिला अधिकारी मौजूद थे। फील्ड स्तर के अधिकारी भी वीसी के माध्यम से इस बैठक में जुड़े थे।

Next Post

गीता जयंती पर 51 उत्कृष्ट छात्राओं को किया सम्मानित

Mon Dec 1 , 2025
ग्वालियर। बेटी है तो कल है सामाजिक संस्था द्वारा आज गीता जयंती पर राइज इंटरनेशनल स्कूल की 51 छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि भाजपा जिलाध्यक्ष जय प्रकाश राजौरिया थे। अध्यक्षता सिरोल थाना प्रभारी गोविंद बगोली ने की। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि संस्था संयोजक डॉ. वंदना भूपेन्द्र […]

You May Like

मनोरंजन