ट्रेन में उठी प्रसव पीड़ा, स्टेशन में कराई डिलीवरी

जबलपुर: एक गर्भवती महिला को संगमित्रा गाडी क्रमांक 12295 में प्रसव पीड़ा हुई। टे्रन जैसे ही मुख्य रेल्वे स्टेशन प्लेटफार्म क्रमांक चार में पहुंची तो महिला दर्द से तड़पने लगी। तत्काल ड्यूटी पर तैनात दशरन कौरव ने इसकी सूचना डॉक्टर और टीटी को दी।

जिसके बाद एम्बुलेंस को सूचना दी गई। डॉ अमरनाथ एवं पुलिस स्टॉफ ने महिलाओं के सहयोग से पीडि़त महिला को ट्रेन से प्लेटफार्म पर उतारा गया। इसी दौरान दर्द बढ़ गया। डॉक्टर और उपनिरीक्षक संजीवनी राजपूत, अन्य महिला यात्राी के सहयोग से महिला की डिलीवरी कराई गई। इसके बाद एम्बुलेंस से एल्गिन अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ्य है।

Next Post

नरवाई में लगी आग फैली:भूसे के कई कूप जले

Sun May 11 , 2025
ग्वालीयर: डबरा के ग्राम अरूसी में शनिवार रात खेतों की नरवाई में लगी आग ने विकराल रूप ले लिया। हवा के तेज झोंकों के कारण आग तेजी से फैली। कुछ ही मिनटों में कई भूसा कूप जल गए। आग की लपटें जब गांव की तरफ बढ़ने लगीं, तो ग्रामीणों में […]

You May Like