जबलपुर में धान उपार्जन: कंप्यूटर ऑपरेटरों की फर्जी तैनाती से करोड़ों की हेराफेरी की आशंका

जबलपुर: जिले में चल रही समर्थन मूल्य पर धान खरीदी में एक और अनियमितता सामने आ रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिले में 89 केंद्रों पर चल रही धान खरीदी में कई ऐसे के केंद्र हैं जहां कंप्यूटर ऑपरेटरों की नियुक्ति में बड़े पैमाने पर गोलमाल चल रहा है। जिन ऑपरेटरों के नाम और दस्तावेज विभागीय रिकॉर्ड में दर्ज हैं, उनकी जगह दूसरे लोग काम कर रहे हैं।

यह गोलमाल एक-दो नहीं, बल्कि दो दर्जन से अधिक उपार्जन केंद्रों में चल रहा है। एक ओर केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगे होना, वहीं दूसरी ओर इस पूरे मामले में नोडल अधिकारियों की भूमिका भी सवालों के घेरे में है। केंद्र पर मौजूद रहना और निगरानी करना उनकी जिम्मेदारी है, फिर भी बाहरी लोग संवेदनशील फीडिंग कार्य कर रहे हैं। सभी आईडी और पासवर्ड उनके हाथों में होना गंभीर लापरवाही या मिलीभगत की ओर इशारा करता है।
परेटर की भूमिका पर संकट
उल्लेखनीय है कि धान खरीदी में कंप्यूटर ऑपरेटर सबसे अहम कड़ी होता है। वही किसान की उपज की ऑनलाइन एंट्री करता है, जिसके आधार पर भुगतान होता है। एंट्री में गड़बड़ी से जहां किसानों का भुगतान अटक सकता है, वहीं फर्जी या अतिरिक्त एंट्री से बिना धान खरीदे ही लाखों का भुगतान संभव है। पूर्व में ऐसे मामलों में कार्रवाई भी हो चुकी है।
योग्यता पर भी उठ रहे सवाल
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कई ऑपरेटरों के दस्तावेज फर्जी हैं या वे आवश्यक योग्यता ही नहीं रखते। यदि उनसे मौके पर एंट्री कराई जाए, तो वे एक किसान की सही फीडिंग भी नहीं कर पाएंगे। इसके बावजूद भी उन्हें संरक्षण दिया जा रहा है, जिससे बड़े स्तर पर हेराफेरी की आशंका बढ़ गई है।
कार्रवाई में बच जाते हैं असली दोषी
ऑपरेटरों की इस अदला बदली के कारण धान उपार्जन मामले में कोई जांच या कार्रवाई होती है तो रिकॉर्ड में दर्ज ऑपरेटर फसेंगे, जबकि वास्तविक गड़बड़ी करने वाले लोग सामने नहीं आ पाएंगे। विदित है कि विगत वर्ष के धान उपार्जन में हुई करोड़ों रुपए की धान गड़बड़ी के मामले में कई ऑपरेटरों के ऊपर भी एफआईआर दर्ज हुई थी। इससे धान खरीदी व्यवस्था की पारदर्शिता और विश्वसनीयता पर गंभीर प्रश्नचिन्ह लग गया है।

Next Post

वीर बाल दिवस पर निकला जागृति मार्च

Fri Dec 26 , 2025
ग्वालियर: वीर बाल दिवस पर आज शुक्रवार प्रातः गुरूद्वारा फालका बाजार से जागृति मार्च प्रारंभ हुआ जो विभिन्न मार्गों से होता हुआ फूलबाग गुरूद्वारा पहुंचेगा। भाजपा द्वारा गठित जिला टोली भी फालका बाज़ार गुरुद्वारा से जागृति मार्च के साथ फूलबाग गुरुद्वारा जाएगी। जागृति मार्च का विभिन्न मार्गों से निकलने पर […]

You May Like