GRP ने चोरी हुए 379 मोबाइल फोन बरामद कर लौटाए

इंदौर:जीआरपी ने 58.53 लाख मूल्य के 379 मोबाइल फोन बरामद किए हैं. इन सभी मोबाइलों को उनके असली मालिकों को सुपुर्द कर दिया.पुलिस अधीक्षक रेल संतोष कोरी ने बताया कि रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में बढ़ती मोबाइल चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए जीआरपी ने आधुनिक तकनीक, सीसीटीवी मॉनिटरिंग और मुखबिर तंत्र के माध्यम से ठोस और योजनाबद्ध कार्रवाई की.

इंदौर इकाई के अधीन आने वाले जीआरपी थानों जैसे इंदौर, उज्जैन, रतलाम, नीमच, मेघनगर, शामगढ़, ब्यावरा, गुना, शिवपुरी और अशोकनगर पुलिस ने संयुक्त रुप से कार्रवाई करते हुए छह महीने में 379 मोबाइल, 58 लाख से अधिक की रिकवरी की. वहीं अक्टूबर 2024 से मार्च 2025 के बीच जीआरपी द्वारा 379 मोबाइल फोन बरामद किए गए, जिनकी अनुमानित कीमत 58,53,832 आंकी गई थी. कम स्टाफ और संसाधनों की चुनौतियों के बावजूद, जीआरपी इंदौर के अधिकारियों और जवानों ने समर्पण का परिचय दिया.
यात्रा के दौरान सावधानियां बरतें
जीआरपी इंदौर ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा के दौरान सावधानियाँ बरतें. मोबाइल फोन को चार्जिंग पर लगाकर लावारिस न छोड़ें. झपकी लेते समय मोबाइल को तकिये के नीचे या पास में रखें. किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना जीआरपी को दें. अजनबी यात्रियों से अत्यधिक घनिष्ठता से बचें. जीआरपी इंदौर का यह संदेश साफ है कि आपकी सतर्कता, हमारी सुरक्षा को सशक्त बनाती है. यात्रियों की जागरूकता और सहयोग से ही रेलवे को अपराधमुक्त और सुरक्षित बनाया जा सकता है.

Next Post

रणजीत मंदिर में वृंदावन से बनकर आई पोशाक,बृजधाम का हो रहा आभास

Sat Apr 12 , 2025
इंदौर: हनुमान जयंती के अवसर पर रणजीत मंदिर में विशेष पूजा अर्चना होगी. रात में बाबा का अभिषेक किया गया फिर विशेष श्रृंगार के तहत वृंदावन से बनकर आई पोशाक पहनाई गई है. सुबह 6 बजे रणजीत हनुमान में महाआरती हुई . हनुमान जयंती को लेकर शहर के विभिन्न हनुमान […]

You May Like