रणजीत मंदिर में वृंदावन से बनकर आई पोशाक,बृजधाम का हो रहा आभास

इंदौर: हनुमान जयंती के अवसर पर रणजीत मंदिर में विशेष पूजा अर्चना होगी. रात में बाबा का अभिषेक किया गया फिर विशेष श्रृंगार के तहत वृंदावन से बनकर आई पोशाक पहनाई गई है. सुबह 6 बजे रणजीत हनुमान में महाआरती हुई .

हनुमान जयंती को लेकर शहर के विभिन्न हनुमान मंदिरों में अभिषेक, हवन पूजन और विशेष साज सज्जा के साथ मनमोहक श्रृंगार किया गया है. शहर के पश्चिम क्षेत्र में स्थित आस्था के बड़े केंद्र रणजीत हनुमान मंदिर पर भी विशेष अभिषेक पूजन और श्रृंगार हुआ है. इस बार मंदिर में वृंदावन के बृज धाम को आधार बनाकर सजावट की गई है. खास बात यह है कि बाबा की पोषक भी वृंदावन से बनकर आई है.
दर्शन मार्ग कवर
रणजीत हनुमान मंदिर के मुख्य पुजारी दीपेश व्यास ने बताया कि भक्तों के दर्शनार्थ कालीन और धूप से बचने के लिए पूरे दर्शन मार्ग को कवर किया गया. बेरिकेटिंग के माध्यम से भीड़ को नियंत्रित करने के योजना बनाई है. आज बाबा के जन्मोत्सव पर 5 लाख भक्तों के आने के संभावना है, इसलिए विशेष इंतजाम किए है. भक्तों को गर्मी से राहत के लिए छाछ, शरबत और ठंडे पानी की व्यवस्था की गई है.

Next Post

धर्मपुरा इलाके में मां जगदंबा के मंदिर में चोरी,सीसीटीवी में कैद हुए चोर

Sat Apr 12 , 2025
दमोह: सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत दमोह शहर के धर्मपुरा इलाके में मां जगदंबा के मंदिर में अज्ञात चोरों ने देर रात चोरी की घटना को अंजाम देकर माता रानी की दो नथे, चांदी के तीन चार मुकुट, करीब 6500 नगदी के अलावा और भी सामग्री चुरा कर भागे, सीसीटीवी कैमरे […]

You May Like