भोपाल रेलवे स्टेशन पर बिकने वाला रेल नीर निकला प्रदूषित, जांच रिपोर्ट आते ही मचा हड़कंप

भोपाल। रेलवे स्टेशन पर सबसे अधिक पानी की बॉटल रेल नीर की ही बेची जाती है. रेलवे स्टेशन से लिए सैंपल में रेल नीर का पानी जांच में प्रदूषित पाया गया. सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार रेलवे के खाद्य सुरक्षा विभाग के दल ने कुछ दिन पहले ही इसके सेंपल जांच हेतु लिए थे. जिसकी रिपोर्ट गुरुवार को सामने आई. उसके बाद भोपाल रेलवे कर्मचारियों और आईआरसीटीसी में हडक़ंप मच गया. वहीं कर्मचारियों को भी बीमार होने का डर सताने लगा है. रेलवे के सभी अधिकारी कर्मचारी रेल नीर का उपयोग ही करते हैं. कर्मचारियों को रेल नीर पर अधिक भरोसा था इसकी सप्लाई आईआरसीटीसी के द्वारा की जाती है. इस मामले में सीएमएच रेलवे भोपाल अजय डोंगरा से बात की गई तो उन्होंने इस मामले पर कुछ भी बोलने से मना कर दिया.

ट्रेन में यात्रा करने वाले अधिकतर यात्री पानी की बॉटल रेलवे स्टेशन से ही लेते हैं.

रेल नीर का एक प्लांट मंडीदीप में स्थापित है. वहीं से पूरे भोपाल मंडल और अन्य स्टेशन को सप्लाई किया जाता है.

इससे पहले भी कई बार रेलवे के खाने में कभी कीड़े तो कभी कांकरोच मिलने की शिकायतें भी सामने आ चुकी हैं. क्योंकि आईआरसीटीसी के द्वारा ट्रेनों में खाने पीने का सभी सामान सप्लाई किया जाता है.

इनका कहना है

आईआरसीटीसी सदैव खाने की गुणवत्ता, साफ-सफाई, सेवा के मानकों और यात्री संतुष्टि को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है. आईआरसीटीसी का ‘रेल नीर’ एक ब्रांडेड पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर है. इसकी गुणवत्ता की नियमित रूप से जांच की जाती है और निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप ही पानी यात्रियों को उपलब्ध कराया जाता है. रेल नीर को विभिन्न जांच प्रक्रियाओं से गुजरने के बाद ही स्टेशनों तक पहुंचाया जाता है। यात्रियों को गुणवत्तापूर्ण एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराना आईआरसीटीसी की सर्वोच्च प्राथमिकता है. जो भी अवैध वेंडर इसमें शामिल हैं,पता करके उनके विरुद्ध नियमों के अनुसार उचित एवं कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

ए के सिंह, पीआरओ, आईआरसीटीसी

Next Post

बाहुबली स्टार प्रभास की हेल्थ को लेकर टेंशन में फैंस, सर्जन की पोस्ट ने बढ़ाई बेचैनी

Fri Aug 21 , 2026
मुंबई, साउथ और बॉलीवुड फिल्मों के स्टार प्रभास की एक ऑर्थोपेडिक सर्जन के साथ तस्वीर सोशल मीडिया पर आने के बाद उनके फैंस प्रभास की तबीयत को लेकर काफी चिंता में नजर आ रहे हैं। सिनेमा जगत के दिग्गज एक्टर प्रभास अपनी फिल्मों के जरिए लाखों दिलों पर राज करते […]

You May Like