छठ पर चलेगी ग्वालियर-बरौनी स्पेशल ट्रेन

ग्वालियर: छठ पर्व पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए उत्तर मध्य रेलवे ने ग्वालियर-बरौनी-ग्वालियर स्पेशल ट्रेन संख्या 04111/04112 के एक-एक फेरे के संचालन का निर्णय लिया है। इससे यात्रियों को अतिरिक्त आवागमन सुविधा मिलेगी।ट्रेन संख्या 04111 ग्वालियर-बरौनी स्पेशल 12 नवंबर गुरुवार को ग्वालियर से दोपहर 14:15 बजे रवाना होगी।

यह शनिचरा, मालनपुर, गोहद रोड, सोनी, भिंड, इटावा जंक्शन, गोविंदपुरी, फतेहपुर, प्रयागराज जंक्शन, ज्ञानपुर रोड, वाराणसी, औंड़िहार जंक्शन, गाजीपुर सिटी, बलिया, रेवती, सुरेमनपुर, छपरा, सोनपुर, हाजीपुर जंक्शन और शाहपुर पटोरी होते हुए अगले दिन 12:15 बजे बरौनी जंक्शन पहुंचेगी।
वापसी में ट्रेन संख्या 04112 बरौनी-ग्वालियर स्पेशल 13 नवंबर शुक्रवार को बरौनी से दोपहर 13:45 बजे चलेगी। यह शाहपुर पटोरी, हाजीपुर, सोनपुर, छपरा, सुरेमनपुर, रेवती, बलिया, गाजीपुर सिटी, औंड़िहार, वाराणसी, ज्ञानपुर रोड, प्रयागराज, फतेहपुर, गोविंदपुरी, इटावा, भिंड, सोनी, गोहद रोड, मालनपुर और शनिचरा होते हुए 12:20 बजे ग्वालियर पहुंचेगी।इस विशेष ट्रेन में सामान्य और शयनयान श्रेणी सहित कुल 20 कोच होंगे। रेलवे का कहना है कि इससे छठ पर अतिरिक्त यात्रीभार के प्रबंधन में मदद मिलेगी।

Next Post

अनुकंपा नियुक्ति और पेंशन के लंबित मामलों का जल्द करें निराकरण : शर्मा

Thu Nov 12 , 2026
भोपाल। संभागायुक्त कर्मवीर शर्मा ने कार्यालय में बुधवार को समीक्षा बैठक की. बैठक में संभाग के सभी जिलों में अनुकंपा नियुक्ति और पेंशन से जुड़े लंबित मामलों का प्राथमिकता से निराकरण करने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने कहा कि आम लोगों और शासकीय कर्मचारियों से जुड़े इन मामलों में अनावश्यक […]

You May Like