होंडा ने क्यूसी3, सीबी500, नये सीबी350 की कीमतों का किया ऐलान

नयी दिल्ली, 22 सितंबर (वार्ता) होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (एचएमएसआई) ने मंगलवार को क्यूसी3, सीबी500 और नये सीबी350 रेंज की कीमतों की घोषणा की। होंडा क्यूसी3 की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 1.35 लाख रुपये रखी गई है। यह फिलहाल दिल्ली के अलावा आगरा, कटक, सूरत और कोल्लम में चुनिंदा होंडा रेडविंग डीलरशिप पर उपलब्ध होगी। इसे स्मार्ट फैमिली ईवी के रूप में विकसित किया गया है। पूरी तरह चार्ज होने पर इसकी रेंज 145 किलोमीटर की है। इसमें 32 लीटर का स्टोरेज दिया गया है। इसे मैट फोटोन ग्रे मेटैलिक, पर्ल प्रिसियस ह्वाइट, पर्ल शैलो ब्लू और पर्ल साइरेन ब्लू रंगों के विकल्प के साथ उतारा गया है।

होंडा सीबी500 को तीन वेरिएंट में पेश किया गया है। इसकी बेंगलुरु में एक्स-शोरूम कीमत 2.75 लाख रुपये से 3.01 लाख रुपये रखी गई है। इसका इंजन 501सीसी का है। यह पर्ल डीप ग्राउंड ग्रे, पर्ल इग्नियस ब्लैक, मैट स्टील मेटैलिक और रिबेल रेड मेटैलिक रंगों में उपलब्ध होगी।
सीबी350 को तीन संस्करणों सीबी350, सीबी350आरएस और सीबी350सी में पेश किया गया है। इनकी बेंगलुरु में एक्स-शोरूम कीमत 1,95,200 रुपये से 2,04,700 रुपये तक है। ये होंडा के बिगविंग डीलरशिप पर उपलब्ध होंगे।

.....

Next Post

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत द्वारका–सोमनाथ यात्रा रवाना

Tue Sep 22 , 2026
दमोह: 21 सितम्बर को तीर्थयात्रियों को लेकर द्वारका–सोमनाथ यात्रा ट्रेन दमोह रेल्वे स्टेशन से रात्रि 11 बजे रवाना हुई। इस अवसर पर प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी, जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया। उन्होंने तीर्थ यात्रियों को […]

You May Like