ग्वालियर की बेटी खुशी गोयल ने, शिव को माना जीवनसाथी

ग्वालियर। शांतिवन स्थित ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान के अंतर्राष्ट्रीय मुख्यालय मे समर्पण समारोह का कार्यक्रम हुआ। इसमें देश भर से आई 100 बेटियों ने परमात्मा शिव को अपना जीवन साथी मानते हुए ब्रह्माकुमारी बनने का संकल्प लिया।

इसी में ग्वालियर की बेटी खुशी गोयल ने भी अपना पूरा जीवन आजीवन ब्रह्मचर्य व्रत का पालन करते हुए विश्व सेवा हेतु समर्पित किया। अब वह आध्यात्म के मार्ग पर चलकर अनेक लोगो को श्रेष्ठ जीवन जीने का मार्ग प्रशस्त करेंगी।

उल्लेखनीय है कि समारोह में बेटियों ने शिवलिंग को वरमाला पहनाकर अपना जीवन ईश्वीय सेवा में समर्पित किया। मुख्यालय के शांतिवन स्थित डायमंड हॉल में लगभग 5 हजार भाई-बहनें इस कार्यक्रम के साक्षी बने। समारोह में माता-पिता ने अपनी बेटियों का हाथ संस्थान की वरिष्ठ दादियों के हाथ में सौंपा।

विनय नगर सेवा केंद्र प्रभारी ब्रह्माकुमारी ज्योति बहन ने बताया, समर्पण की प्रक्रिया आसान नहीं होती है। पहले उनके आचरण और चरित्र को देखा जाता है एवं माता-पिता की अनुमति के बाद उनको सेवा केंद्र पर रखा जाता है। इसके बाद उनकी फाइल संस्थान के अंतरराष्ट्रीय मुख्यालय में भेजी जाती है। लगभग 5 वर्षों की आध्यात्मिक यात्रा के बाद उनको समर्पित किया जाता है।

समर्पित होने वाली बेटी खुशी गोयल ने बताया कि संस्थान की वरिष्ठ दादियों के जीवन को देखा तो हमने भी अपना जीवन ईश्वरीय सेवा मे समर्पित करने के संकल्प लिया।

Next Post

अब केवल ई ऑफिस से भेजी फाइले ही होंगी स्वीकार

Tue Jul 1 , 2025
रीवा। कमिश्नर कार्यालय सभागार में आयोजित बैठक में कमिश्नर बीएस जामोद ने टीएल पत्रों तथा सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों के निराकरण की समीक्षा की. कमिश्नर ने कहा कि सभी संभागीय अधिकारी और जिलाधिकारी ई ऑफिस से ही फाइलों का परिचालन करें. कमिश्नर कार्यालय में भी अब केवल ई ऑफिस से भेजी […]

You May Like