CM डॉ यादव और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने जारी की India’s Biodiversity Report-2026, चीता थीम पर MyStamp भी लॉन्च

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने शुक्रवार को भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में जैव विविधता संरक्षण और तकनीकी नवाचार से जुड़ी कई महत्वपूर्ण पहलों का शुभारंभ किया।कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ यादव और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने Postal MyStamp का विमोचन किया। साथ ही चीता कंजर्वेशन थीम पर आधारित विशेष ग्रोसरी सामग्री भी जारी की गई।

इस अवसर पर India’s Biodiversity Report-2026 का भी औपचारिक लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम में जैव विविधता संरक्षण और पर्यावरणीय प्रबंधन को तकनीक से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए गए।मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सिंगल क्लिक के माध्यम से ABS End to End Portal का शुभारंभ किया।

इसके अलावा डाटा संचालित अत्याधुनिक प्रयोगशाला का भी ऑनलाइन शुभारंभ किया गया।कार्यक्रम में वन, पर्यावरण और जैव विविधता संरक्षण से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा करते हुए संरक्षण और सतत विकास के लिए समन्वित प्रयासों पर जोर दिया गया।

Next Post

40 साल पुराने रिजर्वेशन सिस्टम को एआई तकनीक में बदलेंगे

Fri May 22 , 2026
ग्वालियर: भारतीय रेलवे जल्द ही 40 साल पुराने रिजर्वेशन सिस्टम को एआई तकनीक से बदलने जा रहा है. भारतीय रेलवे नया एआई सिस्टम लाकर टिकट बुकिंग को तेज और आसान बना रहा है. अब एआई 94 प्रतिशत सटीकता से कन्फर्म टिकट का अनुमान देगा, साथ ही तेज सर्वर, आधार वेरिफिकेशन […]

You May Like