गेरुआ गांव के तालाब में दिखा मगरमच्छ, ग्रामीणों में दहशत

सीधी । जिले के सिहावल जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम गेरुआ में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक बड़े तालाबनुमा खाई के पास मगरमच्छ दिखाई देने से पूरे गांव में डर का माहौल बन गया। रविवार सुबह करीब 8:30 बजे यह घटना सामने आई, जिसके बाद ग्रामीणों में दहशत फैल गई और लोग अपने मवेशियों व बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित नजर आए। वही गांव के पुष्पेंद्र साकेत ने बताया कि वह रोज की तरह अपने मवेशियों को चराने के लिए बाहर निकले थे। इसी दौरान जब मवेशी पानी पीने के लिए तालाब के पास पहुंचे, तो वे अचानक घबराकर भागने लगे। इस असामान्य व्यवहार को देखकर जब उन्होंने पास जाकर देखा, तो पानी के किनारे एक मगरमच्छ बैठा हुआ दिखाई दिया। यह नजारा देखकर वे हैरान रह गए और तुरंत गांव में सूचना दी। इसकी सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए और मगरमच्छ को देखकर भयभीत हो उठे। ग्रामीणों का कहना है कि यह पहली बार नहीं है, इससे पहले भी इस क्षेत्र में मगरमच्छ देखे जाने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। बावजूद इसके वन विभाग द्वारा अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, जिससे लोगों में नाराजगी भी देखी जा रही है।

 

मगरमच्छ का रेस्क्यू करने की गुजारिश-

 

गेरुआ गांव के लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द मौके पर सोन घड़ियाल टीम भेजकर मगरमच्छ का रेस्क्यू किया जाए, ताकि किसी बड़ी घटना से बचा जा सके। वहीं इस पूरे मामले में संजय टाईगर रिजर्व क्षेत्र के डीएफओ राजेश कन्ना टी का कहना है कि उन्हें अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक सूचना प्राप्त नहीं हुई है। हालांकि उन्होंने आश्वासन दिया कि मामले की जांच कराई जाएगी और टीम को मौके पर भेजकर मगरमच्छ को सुरक्षित तरीके से पकड़ा जाएगा।

Next Post

सीएम डॉ मोहन यादव ने आशा भोसले के निधन और डिंडौरी हादसे पर जताया शोक

Sun Apr 12 , 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देश की सुप्रसिद्ध गायिका आशा भोसले के निधन और डिंडौरी जिले में हुई दर्दनाक सड़क दुर्घटना में ग्रामीणों की मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दोनों घटनाओं को अत्यंत दुखद बताते हुए दिवंगतों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिजनों […]

You May Like

मनोरंजन