वीर बाल दिवस पर निकला जागृति मार्च

ग्वालियर: वीर बाल दिवस पर आज शुक्रवार प्रातः गुरूद्वारा फालका बाजार से जागृति मार्च प्रारंभ हुआ जो विभिन्न मार्गों से होता हुआ फूलबाग गुरूद्वारा पहुंचेगा। भाजपा द्वारा गठित जिला टोली भी फालका बाज़ार गुरुद्वारा से जागृति मार्च के साथ फूलबाग गुरुद्वारा जाएगी।

जागृति मार्च का विभिन्न मार्गों से निकलने पर शहरवासियों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। भाजपा कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों की जागृति मार्च में भागीदारी रही।सिक्खों के दसवें गुरु गोबिंद सिंह के साहिबजादों को इस दिन जीवित दीवार में चुनवा दिया गया था। यह भारत के इतिहास की निर्भीक शहादत कही जाती है।

Next Post

इंदौर में अवैध हथियारों पर पुलिस का एक्शन, चाकू कट्टा सहित तीन प्रकरण दर्ज, आरोपी गिरफ्तार

Fri Dec 26 , 2025
इंदौर:शहर में अवैध हथियारों पर लगाम कसने के लिए पुलिस ने अलग अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए हथियारों के साथ आरोपियों को पकड़ा है. तेजाजी नगर, कनाड़िया और बाणगंगा थाना क्षेत्रों में की गई इन कार्रवाइयों में देशी कट्टा, जिंदा कारतूस, धारदार फलिया और खटकेदार चाकू जब्त किए […]

You May Like

Play sound