शाहगंज: नगर मे दिगंबर जैन समाज द्वारा दस दिवसीय दसलक्षण महापर्व का आयोजन धूमधाम से हुआ.पर्यूषण महापर्व (दशलक्षण) का समापन जैन मंदिर में श्री शांतिनाथ भगवान का जल अभिषेक व शांति धारा के साथ संपन्न हुआ. मंदिर में विधान किया गया. दस दिवसीय पर्युषन पर्व में प्रतिदिन अभिषेक, पूजन और विधान के साथ रात्रि में आरती, प्रवचन और भजन के कार्यक्रम आयोजित किए गए.
पर्युषण पर्व को आत्म जागृति तथा आत्म शुद्धि का पर्व कहा गया है. जैन धर्म के मुताबिक यह पर्व अहंकार, कषाय, अभिमान को दूर करके जीवन में मधुरता घोल देता है। यह हमें अपने अहम् को दूर रखकर धर्म के मार्ग पर चलते हुए सभी को क्षमा करने और सभी से माफी मांगने की सीख देता है।
दस दिवसीय पर्युषन पर्व का समापन उत्तम क्षमा मनाकर किया गया. मंदिर में समाज के महिला पुरुष एवं बच्चे एकत्रित हुए एवं शांतिनाथ भगवान की आरती के पश्चात मंदिर जी में उत्तम क्षमा का आयोजन किया गया. अंतिम दिन क्षमावाणी, राग-द्वेष, अहंकार को त्याग कर क्षमा याचना मांगी गई.
