इंदौर:मुंबई से मंगाई गई 791.570 ग्राम सोने की चैनों की खेप में 273.370 ग्राम सोना कम मिला. पार्सल खोलकर वजन करने पर 11 चैनें कम निकलीं. शिकायत पर सराफा पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है.
गुना में रहने वाले दिनेश सोनी ने मुंबई के स्वर्णशिल्प ज्वैलर्स से बीवीसी लॉजिस्टिक कोरियर के जरिए सोने की चैनें मंगाई थीं. पार्सल इंदौर पहुंचने के बाद एमके हाइट्स, शक्कर बाजार में खोला तो वजन में 273.370 ग्राम की कमी मिली, इसमें 11 चैनें कम थीं. इसके बाद पुलिस को शिकायत की गई. पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की है.
Next Post
बंडा में अवैध जहरीली शराब पीने का मामला: नौराज और गूगरा खुर्द पहुंचे वरिष्ठ अधिकारी
Sun Sep 6 , 2026
सागर: मध्य प्रदेश के सागर के बंडा ब्लॉक के ग्राम नौराज और गूगरा खुर्द में अवैध जहरीली शराब पीने से हुई मौतों के बाद सागर कमिश्नर, आईजी, कलेक्टर और एसपी मौके पर मौजूद हैं।अधिकारियों ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और अस्पताल में भर्ती मरीजों के इलाज की व्यवस्था देखी। […]

You May Like
-
9 months ago
हिंदी लेखक प्रियंवद को मिला पराग ऑथर प्राइज, 2025
-
1 year ago
घर में घुसे चोरों का परिवार पर हमला