इंदौर: क्राइम ब्रांच ने लॉरेंस गैंग से जुड़े आरोपी को खरगोन जेल से रिमांड पर लेकर इंदौर में उसके नेटवर्क को लेकर पूछताछ शुरू की है। आरोपी तीन दिन के रिमांड पर है और उससे फोन कॉल व संपर्कों की तकनीकी जांच भी की जा रही है।यह कार्रवाई शहर के दो बिल्डरों को गैंग के नाम पर मिली धमकियों के मामले में की गई है।
जांच में सामने आया है कि आरोपी पहले दूसरे जिले में स्थानीय नेटवर्क बनाकर आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे चुका है। इसी आधार पर इंदौर में भी उसके नेटवर्क की आशंका जताई जा रही है।पुलिस अब आरोपी से जुड़े अन्य लोगों और संभावित कनेक्शन की जानकारी जुटा रही है, ताकि पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जा सके।
