अधिवक्ता परिषद चुनाव: 38,759 मतों की गणना पूरी

जबलपुर: मध्यप्रदेश राज्य अधिवक्ता परिषद निर्वाचन-2026 के तहत मंगलवार को सनावद, भीकनगाँव, मंडलेश्वर, नैनपुर, निवास, भुआ-विछिया, मंडला, भानपुरा, सीतामऊ, गरोठ, नारायणगढ़, मल्हागढ़, मंदसौर, कैलारस, पोरसा एवं मुरैना की मतपेटियों की मतगणना सफलतापूर्वक संपन्न हुई। सभी अभ्यर्थियों एवं उनके अधिकृत प्रतिनिधियों की मौजूदगी में मतगणना कराई जा रही है, जिससे प्रक्रिया की विश्वसनीयता बनी हुई है। वर्तमान चरण में राकेश सिंह भदौरिया, विवेक सिंह, आर.के. सिंह सैनी, हितोषी जय हार्डिया और नरेंद्र कुमार जैन बढ़त बनाए हुए हैं।

निर्वाचन की एक प्रमुख विशेषता महिला अधिवक्ताओं की सक्रिय एवं प्रभावशाली भागीदारी रही है। महिला प्रत्याशियों ने पूरे चुनाव में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराते हुए अधिवक्ता समाज में बढ़ते महिला नेतृत्व का संदेश दिया है। मौजूदा मतगणना चरण में प्रतीका पाठक, प्रतिभा वालिया, अन्नू पटेल, अंजना कुरारिया और रश्मि ऋतु जैन बढ़त पर हैं। वहीं, मतगणना कार्य को सुचारु एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने में असिस्टेंट रिटर्निंग ऑफिसर जी.एस. बघेल, दीपक अवस्थी तथा हाई पावर्ड इलेक्शन कमेटी के सचिव प्रशांत दुबे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
मुरैना की खुलेगीं मतपेटियाँ
गौरतलब है कि अब तक लगभग 62 हजार मतदान में से 38,759 मतों की गणना पूरी हो चुकी है, जिनमें 37,381 मतपत्र वैध तथा 1,378 मतपत्र निरस्त पाए गए हैं। बुधवार को मुरैना जिले की अंबाह एवं सबलगढ़ तहसीलों की मतपेटियों की गणना की जाएगी, जिसके बाद नरसिंहपुर, नीमच और पन्ना की मतपेटियों की मतगणना शुरू होगी।

Next Post

नीरज चोपड़ा और अरशद नदीम में होगी जबरदस्त टक्कर

Mon Jul 13 , 2026
ग्लास्गो, 13 जुलाई (वार्ता) मौजूदा ओलंपिक और कॉमनवेल्थ गेम्स चैंपियन अरशद नदीम ने कन्फर्म किया है कि ग्लासगो जाने से पहले वह स्विट्जरलैंड में एक एथलेटिक्स इवेंट में हिस्सा लेंगे। पाकिस्तान के अरशद नदीम, जो मौजूदा ओलंपिक चैंपियन हैं, ने माना है कि 23 जुलाई से स्कॉटलैंड के ग्लासगो में […]

You May Like