
जबलपुर। रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ अध्यक्ष वीरेंद्र पटेल द्वारा हड़ताल समाप्त करने की घोषणा करने के बाद भी महासचिव समेत कई कर्मचारी हड़ताल पर डटे रहे। जानकारी के अनुसार कर्मचारी संघ ने सोमवार को कुलगुरू और कुलसचिव से समस्याओं का निराकरण को लेकर चर्चा की थी, जिस पर विश्वविद्यालय प्रशासन से पत्र लिखकर 2 प्रमुख मांगे जिसका निर्णय शासन करेगा को लेकर शासन स्तर पर चर्चा की है, शेष मांगों को लेकर विवि प्रशासन ने एक माह में पूरा करने का आश्वासन दिया है। जिसके बाद महासचिव राजेंद्र प्रसाद शुक्ल ने कुलसचिव ने नाम पत्र लिखकर हड़ताल स्थगित करने की घोषणा कर दी है। जिसके बाद सभी कर्मचारी सोमवार से अपने कार्य में लौटेंगे।
प्रमुख मांगों पर शासन करेगा निर्णय
जानकारी के अनुसार कर्मचारी द्वारा 20 सूत्री मांगों में प्रमुख दो मांगे शासन स्तर पर है, जिसको लेकर विवि प्रशासन द्वारा उच्च शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव की अध्यक्षता व शासन के अधिकारियों के साथ सकारात्मक बैठक कर पेंशन प्रकरणों के निराकरण एवं 2 वर्ष 2008-13 समयमान वेतनमान के एरियर्स की अंतर की राशि के संबंध में एक माह में भुगतान के निराकरण करने की बात कही है। शासन के निर्णय के बाद ये प्रमुख मांगे पूरी होगी।
इनका कहना है
कर्मचारियों के हित के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन प्रतिबद्ध है, उनकी दो प्रमुख मांगे शासन स्तर की हैं, जिनका निर्णय शासन करेगा, जिसके लिए विवि प्रशासन लगातार शासन से चर्चा कर रहा है। शेष मांगों का भी जल्द निराकरण किया जाएगा।
प्रो. डॉ राजेश कुमार वर्मा,
कुलगुरु
