मॉस्को, 15 मई (स्पुतनिक/वार्ता) रूस के रियाज़ान में ड्रोन हमले में तीन लोगों की मौत हो गई और बच्चों समेत 12 लोग घायल हो गए। यहां के गवर्नर पावेल मालकोव ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
मालकोव ने टेलीग्राम पर कहा, “कीव सरकार द्वारा किए गए इस आतंकवादी हमले में रियाज़ान की दो बहुमंजिला आवासीय इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं। ड्रोन का मलबा एक औद्योगिक परिसर में भी गिरा। दुर्भाग्य से, इस हमले में तीन लोगों की मौत हो गई और बच्चों समेत 12 लोग घायल हो गए। सभी पीड़ितों को तत्काल आवश्यक सहायता प्रदान की गई।”
