शराब पीने रकम न देने पर युवक के साथ मारपीट

दो आरोपी गिरफ्तार, खुटार चौकी पुलिस की कार्रवाई

सिंगरौली:खुटार पुलिस चौकी क्षेत्र के लौआ नदी पर चार युवको ने चितरवई कला निवासी एक युवक के मोटरसाइकिल को खड़ी कराकर शराब पीने 1 हजार रूपये की मांग कर रहे थे कि रक म देने से मना करने पर बाईक सवार युवक के साथ मारपीट कर उत्पात किया।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार फरियादी अनूप शर्मा पिता सीतशरण शर्मा उम्र 31 वर्ष निवासी ग्राम चितरवई कला बीती शनिवार की रात करीब 9 बजे अपनी दुकान ललमटिया तिराहा से बंद करके घर वापस जा रहा था।

जैसे ही लौआ नदी पर पहुंचा तो परिवार के राजबहोर शर्मा, राजेश शर्मा, अमरेश शर्मा एवं मनीष शर्मा चारों लोग आये और फरियादी का पुराना विवाद चल रहा है। अनूप का रास्ता रोककर गाली-गलौज देते हुये शराब पीने के लिये 1 हजार रूपये की मांग करने लगे। मना करने पर उक्त आरोपियों ने मारपीट करना शुरू कर दिया। शोरशराबा करने के बाद फरियादी के परिजन आये। तब तक में आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुये भाग खड़े हुये।

फरियादी की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपियों के विरूद्ध धारा 126 (2), 296, 115(2), 351(2),119(1), 3(5) बीएनएस कायम कर विवेचना मे लिया गया। इस दौरान आरोपियो की पता तलाश कर आरोपी अरमेश शर्मा पिता राजबहोर शर्मा उम्र 26 वर्ष, मनीश शर्मा पिता राजबहोर शर्मा उम्र 22 वर्ष दोनो निवासी चितरबईकला आज दिन रविवार को गिरफ्तार कर जेआर पर न्यायालय पेश किया गया। जहां उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार उक्त दोनों आरोपियों के विरुद्ध पूर्व मे भी मारपीट के 02 प्रकरण पंजीबद्ध है। मामले की विवेचना जारी है। उक्त कार्रवाई में चौकी प्रभारी साहबलाल सिंह परिहार, सउनि राजेश मिश्रा, विश्वनाथ रावत, प्रआर राय सिंह, कुलदीप शर्मा, गणेश मीणा, गजराज सिंह, रावेन्द्र सिंह, आर गौरव यादव, प्रदीप राठौर, अभिषेक सिंह एवं राजेश यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही

Next Post

दूसरे जिलों से लाकर इंदौर में बेचते थे ड्रग्स

Mon Jan 13 , 2025
क्राईम ब्रांच ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार 12 लाख का ड्रग्स चरस और गांजा किया जब्त इंदौर: अपराध शाखा की टीम ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इनके कब्जे से 102 ग्राम एमडी ड्रग्स, 1 किलो […]

You May Like