मप्र महिला कांग्रेस ने शुरू किया संगठन सृजन अभियान, नवंबर तक नए जिला अध्यक्षों की घोषणा

भोपाल: मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस की पहली कार्यकारिणी बैठक बुधवार को भोपाल स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश प्रभारी सुश्री सुनीता गावंडे, प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती विभा पटेल और कार्यकारी अध्यक्ष सुश्री नूरी खान विशेष रूप से उपस्थित रहीं।

बैठक में महिला कांग्रेस को राज्य भर में सशक्त बनाने के उद्देश्य से संगठन सृजन अभियान की शुरुआत की गई। यह अभियान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और अखिल भारतीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुश्री अलका लांबा के मार्गदर्शन में शुरू किया गया है।

बैठक में तय किया गया कि अखिल भारतीय महिला कांग्रेस और प्रदेश महिला कांग्रेस संयुक्त रूप से पर्यवेक्षक नियुक्त करेंगे, जो सभी जिलों का दौरा कर स्थानीय महिला नेताओं से चर्चा करेंगे। इन चर्चाओं के आधार पर जिला अध्यक्ष पद के लिए पैनल तैयार किया जाएगा। सबसे सक्रिय और योग्य महिला को जिला अध्यक्ष बनाया जाएगा।

पूरी प्रक्रिया अक्टूबर अंत तक पूरी कर नवंबर के पहले सप्ताह में नए जिला अध्यक्षों की घोषणा की जाएगी। इसके बाद महिला कांग्रेस राज्यव्यापी आंदोलन शुरू करेगी, जिसमें महिला सुरक्षा, महंगाई, बेरोजगारी और भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ आवाज उठाई जाएगी।

Next Post

शहर में निकाली गई श्रीराम धर्म विजय शोभा यात्रा

Tue Oct 7 , 2025
रीवा। हिंदू उत्सव समिति धर्म परिवार द्वारा इस वर्ष भी श्रीराम धर्म विजय शोभायात्रा शहर के ऐतिहासिक बैजू धर्मशाला से दोपहर 2:30 बजे अध्यक्ष गुरमीत सिंह मंगू के कुशल मार्गदर्शन में श्री राम दरबार की आकर्षक झांकी एवं सजावट, बैंड के साथ गरबा कलाकारों समेत पदाधिकारी एवं श्रद्धालु नागरिकों के […]

You May Like