शहर में निकाली गई श्रीराम धर्म विजय शोभा यात्रा

रीवा। हिंदू उत्सव समिति धर्म परिवार द्वारा इस वर्ष भी श्रीराम धर्म विजय शोभायात्रा शहर के ऐतिहासिक बैजू धर्मशाला से दोपहर 2:30 बजे अध्यक्ष गुरमीत सिंह मंगू के कुशल मार्गदर्शन में श्री राम दरबार की आकर्षक झांकी एवं सजावट, बैंड के साथ गरबा कलाकारों समेत पदाधिकारी एवं श्रद्धालु नागरिकों के साथ वरिष्ठ समाजसेवी गिरीश सिंह के उपस्थिति में महिला इकाई अध्यक्ष ऋचा गुप्ता व पदाधिकारियों ने आरती आराधना कर जय श्रीराम के उद्घोष के साथ निकाली गई. शोभायात्रा गरबा कलाकारों के साथ भक्ति माहौल में नाचते हुए बैजू धर्मशाला से प्रारंभ होकर खन्ना चौक, स्टेचू चौराहा प्रकाश चौक, शिल्पी प्लाजा होकर मानस भवन पहुंची जहां सभी राम भक्त प्रभु श्रीराम सीता लक्ष्मण, हनुमान जी का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया व मंच में आरती कर जय श्रीराम के नारा सभी जनों ने लगा कर सभा हाल राम मय कर दिया. इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में संजय गांधी अस्पताल के पूर्व अधीक्षक डॉ सीबी शुक्ला उपस्थित रहे तथा गरबा महोत्सव पुरस्कार कार्यक्रम की अध्यक्षता धर्म परिवार के अध्यक्ष गुरमीत सिंह मंगू ने की, डॉ0 विमल दुबे, मानस मंडल उपाध्यक्ष संदीप सिंह बघेल, मानवेंद्र सिंह नीरज, आजीवन संरक्षक सुनील अग्रवाल, धर्म प्रकोष्ठ अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी, पंकज उपाध्याय उपस्थित रहे. गरबा महोत्सव में शामिल 17 गरबा टीमों के कोरियोग्राफर व टीम के सभी कलाकारों को अतिथियों द्वारा पुरुस्कृत किया गया.

Next Post

कांग्रेस ने की वोट चोर गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान की समीक्षा

Tue Oct 7 , 2025
ग्वालियर। आज यहां कांग्रेस भवन पर वोट चोर गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी ब्लॉक अध्यक्षों एवं ब्लॉक प्रभारियों के साथ अभियान की प्रगति पर विस्तृत चर्चा की गई। शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव ने सभी कांग्रेसजनों को निर्देशित किया कि निर्धारित […]

You May Like