
ग्वालियर। आज यहां कांग्रेस भवन पर वोट चोर गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी ब्लॉक अध्यक्षों एवं ब्लॉक प्रभारियों के साथ अभियान की प्रगति पर विस्तृत चर्चा की गई। शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव ने सभी कांग्रेसजनों को निर्देशित किया कि निर्धारित लक्ष्य को समयबद्ध तरीके से पूरा करें और जनता से सीधे जुड़कर हस्ताक्षर अभियान को और मज़बूती दें। जनता की आवाज़ को हर घर तक पहुँचाना ही कांग्रेस का लक्ष्य है।
