गढ़ीमलहरा में नकली डीएपी खाद का भंडाफोड़, गोदाम सील

छतरपुर। गढ़ीमलहरा थाना क्षेत्र के खौप गांव में नकली डीएपी खाद बनाने का बड़ा खुलासा हुआ है। एसडीएम अखिल राठौर ने टीम के साथ छापेमारी कर एक गोदाम को सील कर दिया। जांच के दौरान गोदाम से 57 बोरी नई पैकिंग में खाद, 60 बोरी कच्चा माल, 1000 से अधिक खाली बोरी, सिलाई मशीन और अन्य रॉ मटेरियल जब्त किया गया।

जानकारी के मुताबिक, यह पूरा कारोबार आदित्य पुत्र रामनारायण पाठक द्वारा संचालित किया जा रहा था। एसडीएम ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए हैं।

जिले में पिछले कई दिनों से खाद की कमी और कालाबाजारी को लेकर किसान परेशान थे। किसानों का कहना है कि उन्हें महंगे दामों पर खाद खरीदनी पड़ रही है और कई बार नकली खाद मिलने की शिकायतें भी सामने आई हैं। पिछले साल भी उत्तर प्रदेश से बड़ी मात्रा में नकली खाद छतरपुर में बेचे जाने की घटनाएं सामने आई थीं।

एसडीएम अखिल राठौर ने कहा कि टीम गठित कर कार्रवाई की गई है। गोदाम को सील कर दिया गया है और अब पुलिस व संबंधित विभाग की निगरानी में मामले की आगे जांच की जाएगी।

Next Post

जनता का आक्रोश देख कर भजपा सरकार ने जीएसटी के दरों में की कटौती

Tue Sep 23 , 2025
छिंदवाड़ा. जिले के पूर्व सांसद नकुलनाथ आज अपने तीन दिवसीय प्रवास पर छिंदवाड़ा पहुंचे,इस दौरान इमलीखेड़ा एयर स्ट्रिप पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया.इस दौरान एयर स्ट्रिप पर ही मीडिया से चर्चा करते हुए पूर्व सांसद नकुलनाथ ने जीएसटी की दरों में कटौती कर भाजपा द्वारा उत्सव […]

You May Like