गुटके की लत से परेशान युवक तालाब में कूदा

सिंगरौली। कोतवाली बैढ़न क्षेत्र के समीपी बैढ़न तालाब में आज एक युवक का तैरता हुआ शव मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर आसपास के लोग एवं पुलिस ने पहुंच कर शव को बाहर निकाल कर अपने कब्जे में लेते हुये पोस्टमार्टम कराया। जहां प्रथम दृष्टया पता चला है कि युवक गुटका का सेवन करता था।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बैढ़न तालाब में आज दिन गुरूवार की सुबह 11 बजे एक युवक का तैरता हुआ शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक की पहचान रफीक मोहम्मद पिता मुस्ताक अहमद उम्र 28 वर्ष निवासी जिलानी मोहल्ला बैढ़न के रूप में की गई। इस बीच पता चला कि युवक गुटका पाऊच का अत्यधिक सेवन करता था। जहां उसके मुह में छाले पड़ गये थे। शायद किसी चिकित्सक ने कैंसर जैसे घातक लक्षण बता दिया था। जिसके चलते वह लगातार चिंचित होने लगा था। बीती शाम घर से निकला और तालाब में कूद पड़ा।

Next Post

‌घायल बच्ची तड़पती रही, नदारद रहे चिकित्सक

Thu Mar 20 , 2025
CMHO के निर्देश पर हुआ इलाज     सेमरिया।जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सेमरिया में आज दोपहर एक्सीडेंट से गंभीर रूप से घायल एक छः वर्षीय बच्ची उपचार शुरू न होने से करीब दो घंटे तक तड़पती रही। कारण कोई डॉक्टर नहीं था और नर्सिंग स्टाफ का कहना था कि […]

You May Like