मुम्बई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का किया फैसला

मुल्लांपुर 30 मई (वार्ता) मुम्बई इंडियंस ने शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग के एलिमिनेटर मुकाबले में टॉस जीतकर गुजराज टाइटंस के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

आज यहां मुम्बई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टॉस के बाद हार्दिक ने कहा कि उन्हें कल के मुकाबले की तुलना में पिच अलग लगी है और घास भी कम है इसलिए इस मैच में उनकी टीम पहले बल्लेबाजी कर बड़ा स्कोर करना चाहती है। उन्होंने कहा कि टीम में तीन बदलाव हैं, बेयरस्टो, ग्लीसन के साथ राज अंगद बावा आज खेल रहे है।

गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने कहा कि वह टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी ही करना चाहते थे। ऐसे में दोनों कप्तानों को जो चाहिए था वो मिल गया। उन्होंन कहा कि वह अपने होम टाउन में खेल रहे हैं इसलिए यह मैच उनके लिए और भी खास है। उन्होंने कहा कि टीम में दो बदलाव हैं, बटलर की जगह कुसल मेंडिस और अरशद खान की जगह वॉशिंगटन सुंदर खेल रहे हैं।

दोनों टीमें इस प्रकार है :-

गुजरात टाइटंस (एकादश) : शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, कुसल मेंडिस, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, वॉशिंगटन सुंदर, राशिद खान, साई किशोर, गेराल्ड कोएत्जी, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा।

मुंबई इंडियंस (एकादश): रोहित शर्मा, जॉनी बेयरस्टो, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, नमन धीर, हार्दिक पंड्या (कप्तान), राज बावा, मिचेल सैंटनर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह और रिचर्ड ग्लीसन।

Next Post

डी गुकेश ने रोमांचक मुकाबले में कारूआना को हराया

Fri May 30 , 2025
स्टवान्गर (नोर्वे) 30 मई (वार्ता) विश्व चैंपियन भारत के डी गुकेश ने नॉर्वे शतरंज के ‘ओपन’ वर्ग में अमेरिका के ग्रैंड मास्टर फैबियानो कारूआना के खिलाफ रोमांचक आर्मागेडन टाई-ब्रेक में जीत दर्ज की। वहीं अर्जुन एरिगैसी को मैग्नस कार्लसन से हार का सामना करना पड़ा। चौथे चक्र में गुकेश ने […]

You May Like