भोपाल: मप्र में मूसलाधार बारिश का दौर जारी है. अगले 24 घंटे के दौरान करीब 14 जिलों में मूसलाधार बारिश के आसार बने हैं. मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को शिवपुरी, मुरैना, गुना, राजगढ़, शाजापुर, आगर, सिंगरौली, रीवा, मऊगंज, छतरपुर, टीकमगढ़ सहित जिलों में अति बारिश की संभावना बनी है. इन जिलों में आरेंज अलर्ट जारी किया गया है.
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेशभर में अभी 2 दिनों तक बारिश के आसार बने रहेंगे. अन्य जिलों मालवा, उज्जैन, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, इंदौर, जबलपुर, भोपाल, विदिशा, सीहोर, राजगढ़ सहित जिलों में भी बारिश होने की संभावना बनी है. इन जिलों में बारिश की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है. प्रदेश में मानसून ट्रफ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम के सक्रिय होने के चलते मूसलाधार बारिश का दौर जारी है. मौसम विभाग के अनुसार रविवार को सहित जिलों में मूसलाधार बारिश हो सकती है.
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक 27 अगस्त तक प्रदेशभर में बारिश का दौरा जारी रह सकता है. मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में मानसून ट्रफ़ माध्य समुद्र तल पर गंगानगर, ग्वालियर, बांदा, डेहरी, पश्चिम बंगाल के गंगा तटीय क्षेत्र और निकटवर्ती क्षेत्रो में बने निम्न दबाव क्षेत्र के केंद्र से होकर पूर्व-दक्षिण-पूर्व की ओर बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पूर्व तक विस्तृत है. 25 अगस्त के आसपास ओडिशा-पश्चिम बंगाल के तटों से दूर उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर एक नया निम्न दबाव क्षेत्र बनने की संभावना है.
