नयी दिल्ली 01 अगस्त (वार्ता) एयर मार्शल तेजपाल सिंह ने शनिवार को यहां वायु सेना के डिप्टी चीफ का कार्यभार संभाला। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि कार्यभार संभालने से पहले उन्होंने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक जाकर देश की सेवा में अपनी जान देने वाले बहादुर सैनिकों को नमन किया। एयर मार्शल को 16 जून 1990 को फाइटर पायलट के तौर पर कमीशन मिला था और उन्हें 3500 घंटे से ज़्यादा की उड़ान का अनुभव है। वह ‘कैट ए’ क्वालिफाइड फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर और एक्सपेरिमेंटल टेस्ट पायलट हैं। एयर मार्शल ने वायु सेना में अहम संचालन, कमान और स्टाफ पदों पर काम किया है। उन्हें उत्कृष्ट सेवा के लिए वायु सेना पदक और अति विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया है। एयर मार्शल सिंह को यह जिम्मेदारी एयर मार्शल अवधेश कुमार भारती के स्थान पर मिली है जो 39 वर्ष की शानदार और बेहतरीन सेवा के बाद शुक्रवार को सेवा निवृत हो गये।
Next Post
पूर्व सेना प्रमुख जनरल वी एन शर्मा को पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गयी
Sat Aug 1 , 2026
नयी दिल्ली 01 अगस्त (वार्ता) पूर्व सेना प्रमुख जनरल विश्व नाथ शर्मा का शनिवार को यहां बरार स्क्वायर श्मशान घाट पर पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। जनरल शर्मा का शुक्रवार सुबह 97 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने […]

You May Like
-
11 months ago
फिलिस्तीन का झंडा लहराने पर युवक गिरफ्तार
-
5 months ago
दाऊदी बौहरा समाज की ईद गुरुवार 19 मार्च को
-
11 months ago
रेप केस का आरोपी मंगेतर और उसका साथी गिरफ्तार
