सीहोर/सलकनपुर। 22 सितंबर से शुरू हो रहे शारदीय नवरात्र पर्व को लेकर आंवलीघाट और सलकनपुर में व्यापक तैयारियां की गई हैं। इस बार श्रद्धालुओं को निजी वाहनों से मंदिर तक जाने की अनुमति होगी, जबकि भीड़ वाले दिनों में टैक्सी व्यवस्था रहेगी। आंवलीघाट पर स्नान के लिए 3 पाइंट बनाए गए हैं, जहां एसडीआरएफ की तीन टीमें मोटरबोट, लाइफ जैकेट और अन्य उपकरणों के साथ तैनात रहेंगी। सुरक्षा के लिए यहां 300 से अधिक और सलकनपुर में 200 पुलिस जवानों की तैनाती की गई है।
वाहनों की पार्किंग के लिए 30 एकड़ क्षेत्र में व्यवस्था की गई है, जिसका संचालन निजी एजेंसी पुलिस के साथ करेगी। हर पार्किंग स्थल पर एजेंसी के 10 कर्मचारी और पुलिसकर्मी रहेंगे। नवरात्रि पर लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने की संभावना है। इस बार नवरात्र नौ नहीं बल्कि दस दिन के होंगे। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार तिथि वृद्धि शुभ मानी जाती है और इसका प्रभाव सकारात्मक रहेगा।
नवरात्र पर आंवलीघाट और सलकनपुर में रहेगी सख्त सुरक्षा, 500 जवानों की होगी तैनात
