फर्जी विकलांगता प्रमाणपत्र से पटवारी बनने वाला आरोपी गिरफ्तार

शिवपुरी: कोतवाली पुलिस ने पटवारी चयन परीक्षा में फर्जी विकलांगता प्रमाणपत्र लगाकर चयन पाने वाले फरार आरोपी हंसराज मीणा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी की धाराओं में प्रकरण दर्ज था। शिवपुरी के पुराने बस स्टैंड के पास निवासी दीपक खटीक, ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि श्योपुर जिले के वीरपुर थाना क्षेत्र के पचाईपुरा निवासी हंसराज मीणा पुत्र रामस्वरूप मीणा ने फर्जी विकलांगता प्रमाण पत्र लगाकर पटवारी भर्ती परीक्षा में चयन प्राप्त किया है।

रिपोर्ट के आधार पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी हंसराज मीणा के खिलाफ अपराध क्रमांक 134/24 के तहत धारा 420, 467, 468, 471 भादवि में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक शिवपुरी अमन सिंह राठौड़ ने आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे।जिद्द कोतवाली टीआई कृपाल सिंह राठौड़ ने एक विशेष टीम का गठन किया। इस टीम ने श्योपुर जिले के वीरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पचाईपुरा में दबिश दी और आरोपी हंसराज मीणा को गिरफ्तार कर लिया।

Next Post

रिटायर्ड शिक्षक का डैम में मिला शव

Sat Nov 22 , 2025
सिंगरौली: रिटायर्ड शिक्षक भुवनेश्वर प्रसाद पांडेय का एनटीपीसी रिंहद डैम में तैरता हुआ मिला शव, मृतक भुवनेश्वर प्रसाद पांडेय का हर्दी गांव के थे निवासी,दो दिन से घर से लापता थे मृतक, स्थानीय पुलिस चौकी में परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट करवाई थी दर्ज,आज सुबह रिहंद डैम में तैरता हुआ […]

You May Like