नया मोहल्ला में देर रात हुई वारदात
जबलपुर: ओमती थाना अंतर्गत नया मोहल्ला मायके और ससुराल पक्ष के बीच देर रात तक चल रही सुलह की बैठक में चाकूबाजी हो गई। साले ने जीजा पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। हमले में लहूलुहान हुए घायल को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया वहीं हमलावर फरार हो गया। पुलिस ने रिपोर्ट पर एफआईआर दर्ज कर ली है।
पुलिस के मुताबिक शोएब खान पिता अब्दुल अहद खान 37 वर्ष निवासी दस नल के पास गाजी नगर रद्दी चौकी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि बहन शमा खान की शादी नया मोहल्ला के वाजिद अली के साथ हुई है। वाजिद अली आये दिन बहन के साथ पैसे की मांग करते हुये विवाद कर मारपीट करता रहता है। वह परिजनों के साथ समझाइने देने और सुलह कराने के लिए रात एक बजे गया था।
दोनों परिजनों के बीच बैठक के साथ बातचीत चल रही थी तभी वाजिद अली उत्तेजित हो गया। शाहिद ने उसे पकड लिया और वाजिद अली चाकू से मारने लगा जिससे उसे चोटें आ गई। पुलिस ने रिपोर्ट पर वाजिद अली पिता हैदर अली 27 वर्ष, शाहिद अली पिता हैदर अली 32 वर्ष दोनों निवासी नया मोहल्ला के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है।
