ग्वालियर: यहां एक छात्रा से उसकी सहेली के भाई ने रेप किया, उसका अश्लील वीडियो बनाया और फिर उसे ब्लैकमेल कर 50 लाख रुपये के जेवर ऐंठ लिए. इसके बावजूद आरोपी उसे ब्लैकमेल करता रहा. जब छात्रा के पिता ने लॉकर खोला तब इसका खुलासा हुआ. इसके बाद छात्रा ने पिता को सारी बात बताई और थाने में शिकायत की. वही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी से सारा सामान बरामद कर उसे गिरफ्तार कर लिया है.
गोला का मंदिर थाना क्षेत्र के पॉश कॉलोनी में रहने वाली 16 साल की नाबालिग दसवीं की छात्रा है और उसके एक पिता बड़े कारोबारी हैं. छात्रा के घर के पास ही उसकी सहेली की दुकान है. जिस पर सहेली का भाई शिवम भदौरिया बैठता है. सहेली के घर आते-जाते समय छात्रा की शिवम से दोस्ती हो गई थी. शिवम का भी घर पर आना-जाना शुरू हो गया था. अगस्त 2024 में शिवम ने छात्रा को प्रपोज कर उससे शादी करने की इच्छा जताई. छात्रा शिवम की प्यार भरी बातों में आ गई और उसका शिकार बन गई।
