गुरंदी की 3 कबाड़ दुकानों में भड़की आग

जबलपुर। गुरंदी मछली मार्केट के पास शहर के सबसे व्यस्ततम गुरंदी कबाड़ बाजार में रविवार सुबह करीब 9 बजे उस वक्त अफरा तफरी मच गई जहां वहां टीन-टप्पर की कबाड़ की दुकान में आग भड़क उठी। प्रत्यक्षदर्शियों ने नवभारत को बताया कि देखते ही देखते एक दुकान में भड़की बाजू में स्थित दूसरी व तीसरी कबाड़ की दुकान में जा पहुंची। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे फायर अमले ने करीब डेढ घंटे कड़ी मशक्कत करते हुए आग पर काबू पाया लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी और कबाड़ी की दुकान में रखे पुराने फ्रिज, टीवी सहित अन्य कबाड़ का सामान जलकर खाक हो चुका था। जानकारी के अनुसार गुरंदी स्थित शकलैन अली, अरमान अली और फरजान अली नामक व्यक्ति की कबाड़ की दुकान में आग अज्ञात कारणों के चलते भड़क उठी थी।

4 फायर वाहन और 2 पानी कै लगे टैंकर

फायर अमले ने नवभारत को बताया कि आग की सूचना मिलते ही मौके पर 4 फायर ब्रिगेड के वाहन और 2 पानी के टैंकर भेजे गए थे जिसके बाद आग पर काबू पाया गया। गनीमत रही कि अग्रिकांड में कोई जनहािन नहीं हुई और समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। विदित हो कि रविवार का दिन होने के कारण गुरंदी बाजार में वैसे भी बहुत भीड़ रहती है।

Next Post

दमुआ और आमला रोड पर लगेंगे स्वागत द्वार- नपा अध्यक्ष बरदे 

Sun Apr 5 , 2026
सारनी। नगर पालिका परिषद सारनी द्वारा शहर में दो स्थानों पर स्वागत द्वार बनाए जाएंगे। इसे लेकर शनिवार को नगर पालिका अध्यक्ष व अन्य जनप्रतिनिधियों ने भूमिपूजन किया।नगरीय सीमा प्रारंभ होने का संकेत हेतु नगर पालिका ने दो स्वागत द्वार लगाने की योजना तैयार की थी। विधिवत प्रक्रिया के बाद […]

You May Like