धर्म ध्वजा महोत्सव में गूंजे जयकारे, भक्ति भाव से हुए धार्मिक अनुष्ठान

भोपाल। एयरपोर्ट रोड स्थित इंद्र विहार कॉलोनी के श्री शंखेश्वर पार्श्वनाथ जिनालय में धर्म ध्वजा महोत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भगवान शंखेश्वर पार्श्वनाथ, भगवान आदिनाथ और भगवान शांतिनाथ की प्रतिमाओं का भव्य श्रृंगार किया गया तथा अभिषेक, पूजा-अर्चना और विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए। मंदिर परिसर को आकर्षक सजावट से सजाया गया, जिससे वातावरण भक्तिमय हो उठा।

मंदिर समिति के अध्यक्ष आई.एल. मेहता ने बताया कि आचार्य श्री मुक्ति सागर सुरीश्वर महाराज और आचार्य श्री अचल मुक्ति सागर महाराज के सानिध्य में भक्ति भजनों के साथ धर्म ध्वजा की शोभायात्रा निकाली गई। मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से अनुष्ठान संपन्न हुए। आचार्य मुक्ति सागर महाराज ने कहा कि जिनालय के शिखर पर लहराती ध्वजा श्रद्धालुओं के मन को सदैव प्रफुल्लित करती है। कार्यक्रम में नमोकार मंत्र जाप, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की सहभागिता रही।

Next Post

PHQ में पुलिसकर्मियों ने सीखे आग बुझाने के गुर, विशेषज्ञों ने दी आपदा प्रबंधन की ट्रेनिंग

Sun Mar 8 , 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश पुलिस ने शनिवार को पुलिस मुख्यालय (पीएचक्यू) में अधिकारियों और कर्मचारियों की आपदा प्रबंधन संबंधी तैयारियों को मजबूत करने के उद्देश्य से अग्नि सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम और मॉक ड्रिल का आयोजन किया। यह अभ्यास पुलिस मुख्यालय के भूतल पर आयोजित किया गया, जिसमें सुरक्षाकर्मियों और कर्मचारियों को आग […]

You May Like