जिला शिक्षा अधिकारी ने किया विद्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण

सीधी।जिला शिक्षा अधिकारी पवन सिंह ने आज शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अमरपुर एवं हाई स्कूल हटवा का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सभी शिक्षक समय पर विद्यालय में उपस्थित पाए गए तथा विद्यालय का शैक्षणिक वातावरण संतोषजनक पाया गया।इस अवसर पर श्री सिंह ने शिक्षकों को पठन-पाठन की गुणवत्ता में निरंतर सुधार लाने, छात्रवृत्ति वितरण में पारदर्शिता सुनिश्चित करने, नामांकन बढ़ाने, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान को सफल बनाने तथा विद्यार्थियों की उपस्थिति नियमित रखने संबंधी आवश्यक निर्देश प्रदान किए।निरीक्षण के दौरान विद्यालय परिवार को अनुशासन एवं शिक्षा की गुणवत्ता बनाए रखने हेतु प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में जिला प्रौढ़ शिक्षा अधिकारी रामकृष्ण तिवारी भी उपस्थित रहे।

Next Post

विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर कार्यशाला आयोजित

Wed Sep 10 , 2025
सीधी।सीधी जिले में 10 सितंबर 2025 को विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस के अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बबिता खरे के निर्देशन में कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम में डॉ. रवि शंकर पटेल जिला नोडल अधिकारी मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधक पुष्पेंद्र शुक्ला उपस्थित रहे।कार्यशाला में […]

You May Like