ब्रिटेन का आर्कटिक में देश की सैन्य गतिविधियां बढ़ाने का लक्ष्य

लंदन, 19 अप्रैल (वार्ता) ब्रिटिश सरकार आर्कटिक में देश की सैन्य गतिविधियों के विस्तार का आह्वान करेगी।

फाइनेंशियल टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, यह कदम बर्फ के पिघलने से क्षेत्र में बढ़ती पहुंच और प्रतिस्पर्धा के कारण उठाया जा रहा है। रिपोर्ट पूर्व नाटो महासचिव जॉर्ज रॉबर्टसन के नेतृत्व में विशेषज्ञों की टीम की ओर से तैयार की जा रही है, जो ब्रिटेन की सुरक्षा चुनौतियों और आवश्यक सैन्य क्षमताओं का मूल्यांकन कर रही है।

यह रिपोर्ट मई या जून में प्रकाशित हो सकती है और इसमें ब्रिटेन, जापान और इटली के साथ छठी पीढ़ी के स्टील्थ फाइटर प्रोजेक्ट में निवेश की पुष्टि और ड्रोन व एडवांस टेक्नोलॉजी में निवेश बढ़ाने की सिफारिश की जाएगी।

 

Next Post

पाकिस्तान के कई हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किये गये

Sat Apr 19 , 2025
इस्लामाबाद, 19 अप्रैल (वार्ता) पाकिस्तान के कई हिस्सों में शनिवार पूर्वाह्न भूकंप के तेज झटके महसूस किये गये। राष्ट्रीय भूकंपीय निगरानी केंद्र के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.8 मापी गयी। भूकंप के झटकों से इस्लामाबाद, लाहौर, पेशावर, रावलपिंडी और खैबर पख्तूनख्वा और पंजाब के कई इलाकों सहित […]

You May Like

Play sound