बच्चों के विवाद में गोली मारकर हत्या के प्रयास के आरोपी धराए

इंदौर: खजराना थाना क्षेत्र में बच्चों के मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया था, जहां एक व्यक्ति पर पिस्टल से फायर कर जानलेवा हमला कर दिया. पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे के भीतर सभी चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और घटना में उपयोग हथियार भी जब्त कर लिया.घटना सोमवार 18 मई की रात करीब 11 बजे अशरफी कॉलोनी की है, जहां पड़ोस में रहने वाले बच्चों के झगड़े को लेकर विवाद बढ़ गया था.

इसी दौरान आरोपियों ने वसीम उम्र 38 साल निवासी खानखा मस्जिद के पीछे, अशरफी कॉलोनी पर अचानक पिस्टल से फायर कर दिया, जिससे उसके पैर में गोली लग गई. घायल को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया. मामले में फरियादी सोनू पिता बबलू खान की शिकायत पर खजराना थाने में केस दर्ज कर जांच शुरू की गई थी. वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना प्रभारी मनोज सिंह सेंधव ने विशेष टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू कराई.

इन्हें किया गया गिरफ्तार, हथियार भी जब्त
आरोपियों की तलाश के दौरान सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर उन्हें पकड़ लिया. गिरफ्तार आरोपियों में इरशाद उर्फ गोलू उम्र 24 साल, सोहेल उम्र 22 साल, यासीन उम्र 24 साल और निसार शामिल हैं, जो सभी खजराना क्षेत्र के निवासी हैं. पुलिस ने इनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त हथियार भी जब्त किया है. खजराना थाना प्रभारी मनोज सिंह सेंधव ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें विधिवत पुलिस अभिरक्षा में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Next Post

श्रीलंका में गदर मचाएंगे टीम इंडिया के युवा सितारे, शेड्यूल का हुआ ऐलान, यहां देखें सभी मुकाबलों की पूरी लिस्ट

Thu May 21 , 2026
भारतीय युवा टीम जल्द श्रीलंका दौरे पर नजर आएगी। दोनों टीमों के बीच होने वाली सीरीज का शेड्यूल जारी हो गया है, जिसमें कुल 5 मुकाबले खेले जाएंगे। भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे जल्द ही श्रीलंका दौरे पर नजर आने वाले हैं। श्रीलंका क्रिकेट टीम ने भारत अंडर-19 टीम के […]

You May Like