स्टेशन परिसर में फिर पसरा अराजकता का आलम

जबलपुर :रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर छह के परिसर में मेट्रो बस चालकों की मनमानी थमने का नाम नहीं ले रही है। कार्रवाई और चेतावनी के बावजूद बस चालक स्टेशन के प्रवेश द्वार और आसपास के हिस्से को ही अवैध मेट्रो बस स्टैंड बनाकर सवारियां भर रहे हैं। इससे स्टेशन परिसर में दिनभर जाम जैसी स्थिति बनी रहती है और रेल यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ऐसे अतिक्रमण और अव्यवस्थित पार्किंग यात्रियों की आवाजाही और सुरक्षा दोनों पर असर डालते हैं। हालात यह हैं कि बसों के बेतरतीब खड़े रहने से निजी वाहन, ऑटो और यात्रियों का आवागमन बाधित हो रहा है। बुजुर्ग, महिलाएं और भारी सामान लेकर आने-जाने वाले यात्रियों को सबसे अधिक दिक्कत उठानी पड़ रही है। कई बार स्टेशन के बाहर वाहनों की लंबी कतार लग जाती है, जिससे ट्रैफिक व्यवस्था भी चरमरा जाती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिम्मेदार विभाग समय-समय पर कार्रवाई तो करता है, लेकिन कुछ ही दिनों बाद स्थिति फिर पहले जैसी हो जाती है।
नहीं खत्म हो रही है परेशानी
रेल यात्रियों और नागरिकों ने रेलवे प्रशासन, ट्रैफिक पुलिस और नगर प्रशासन से संयुक्त रूप से स्थायी कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि स्टेशन परिसर को अवैध बस स्टैंड बनने से रोकने के लिए नियमित निगरानी, चालानी कार्रवाई और निर्धारित स्थान पर ही बसों के संचालन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। जब तक सख्ती के साथ नियमों का पालन नहीं कराया जाएगा, तब तक स्टेशन परिसर की अव्यवस्था और यात्रियों की परेशानी खत्म होना मुश्किल है।

Next Post

मोबाइल हैक होते ही खाते से उड़ी रकम

Wed Jul 15 , 2026
जबलपुर: रांझी थाना थाना अंतर्गत रविदास नगर से एक युवक का मोबाइल महज 15 मिनट के लिए हैक हुआ और उसके बैंक खाते से करीब 50 हजार रुपये पार कर दिए गए। पुलिस के मुताबिक रविदास नगर निवासी राजेन्द्र चौधरी एक प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं। वे अपने घर […]

You May Like