मोबाइल हैक होते ही खाते से उड़ी रकम

जबलपुर: रांझी थाना थाना अंतर्गत रविदास नगर से एक युवक का मोबाइल महज 15 मिनट के लिए हैक हुआ और उसके बैंक खाते से करीब 50 हजार रुपये पार कर दिए गए। पुलिस के मुताबिक रविदास नगर निवासी राजेन्द्र चौधरी एक प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं। वे अपने घर पर मोबाइल चला रहे थे। इसी दौरान अचानक उनका फोन पूरी तरह हैंग हो गया और स्क्रीन बंद हो गई।

करीब 15 मिनट तक कोशिश करने के बाद मोबाइल अपने आप दोबारा चालू हुआ। उस वक्त राजेन्द्र को अंदाजा भी नहीं था कि इस 15 मिनट के भीतर उनका पूरा बैंक खाता खंगाला जा चुका है। उनके खाते से 49,660 की रकम ऑनलाइन ट्रांसफर कर ली गई। शुरुआती जांच में पता चला है कि यह राशि उत्तर प्रदेश के किसी अज्ञात व्यक्ति के बैंक खाते में ट्रांसफर हुई है।

Next Post

नया लुक मिला लेकिन व्यवस्था बदहाल, रेल्वे स्टेशन पर नहीं है कोई सुरक्षा व्यवस्था,कुछ ऑटो चालकों की मनमानी से यात्री परेशान

Wed Jul 15 , 2026
दमोह: केंद्र सरकार द्वारा रेल्वे स्टेशन को साफ-सुथरा और नए लुक में तब्दील किया गया है, लेकिन स्टेशन की जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। यहां दूर-दूर से आने वाले यात्रियों को आए दिन भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।स्टेशन परिसर में कुछ ऑटो रिक्शा […]

You May Like