
भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की पदयात्रा में बच्चों से कथित तौर पर राजनीतिक नारे लगवाने और पैसे देकर उन्हें शामिल कराने के आरोपों पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने संज्ञान लिया है। आयोग ने मध्यप्रदेश के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक (DGP) को मामले की जांच कर दो सप्ताह के भीतर कार्रवाई रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए हैं।
शिकायत में आरोप लगाया गया है कि पदयात्रा में बच्चों का इस्तेमाल किया गया और उनसे राजनीतिक नारे लगवाए गए। शिकायतकर्ता ने बच्चों को पैसे देकर यात्रा में शामिल कराने की आशंका भी जताई है। आयोग ने मामले में बच्चों के वीडियो और तस्वीरों के इस्तेमाल की जांच करने के निर्देश दिए हैं। अब इस मामले में राज्य सरकार और पुलिस की जांच रिपोर्ट का इंतजार है।
