जल जीवन मिशन 2.0 के लिए केंद्र और मप्र के बीच MOU, हर ग्रामीण घर तक नल से स्वच्छ पानी पहुंचाने का लक्ष्य

भोपाल। मध्यप्रदेश में जल जीवन मिशन 2.0 को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए केंद्र सरकार और राज्य सरकार के बीच समझौता ज्ञापन (MOU) पर हस्ताक्षर किए गए। नई दिल्ली में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की वर्चुअल मौजूदगी में यह समझौता संपन्न हुआ।

इस समझौते का मुख्य उद्देश्य राज्य के हर ग्रामीण परिवार तक नल के माध्यम से स्वच्छ और नियमित पेयजल उपलब्ध कराना है। मिशन के तहत जल सेवा की गुणवत्ता, पारदर्शिता और जवाबदेही को और अधिक मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया जाएगा।

जल जीवन मिशन 2.0 के तहत तय समयसीमा में लक्ष्यों को पूरा करने के लिए बेहतर मॉनिटरिंग व्यवस्था और सेवा वितरण तंत्र को भी मजबूत किया जाएगा, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की उपलब्धता सुनिश्चित हो सके।

सरकार का लक्ष्य है कि प्रत्येक ग्रामीण घर तक पर्याप्त मात्रा में गुणवत्तापूर्ण पेयजल पहुंचे, जिससे ग्रामीणों के जीवन स्तर में सुधार हो और सतत विकास की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति हो सके।

Next Post

भाजपा के वरिष्ठ नेता करण सिंह परमार का निधन, शोक की लहर 

Tue Mar 17 , 2026
नीमच। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष एवं नीमच नगरपालिका उपाध्यक्ष प्रतिनिधि करणसिंह परमार (करण दादा) का 17 मार्च 2026 मंगलवार को दुखद निधन हो गया है। वे पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन की खबर फैलते ही नीमच के राजनीतिक और सामाजिक […]

You May Like