
अनूपपुर। नर्मदांचल की पवित्र नगरी अनूपपुर में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे(एसईसीआर)बिलासपुर मंडल के डीआरएम राकेश रंजन के अनूपपुर आगमन के दौरान रेलवे मजदूर कांग्रेस बिलासपुर के जोनल कार्यकारी अध्यक्ष लक्ष्मण राव के नेतृत्व में शाखा अनूपपुर पदाधिकारी उपाध्यक्ष रामदास राठौर,कोषाध्यक्ष सदाशिव पाण्डेय,प्रणोद गौर,जुगल किशोर राठौर,युथ विंग सचिव किशन द्विवेदी ने साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर कांग्रेस शाखा अनूपपुर की ओर से स्वागत किया। मजदूर कांग्रेस की ओर से डीआरएम बिलासपुर को लिखित ज्ञापन देकर मांग की।
एसईसीआरएमसी के जोनल कार्यकारी अध्यक्ष लक्ष्मण राव ने ज्ञापन पत्र के दिनांक 21/08/2026 के तहत यह ज्ञापन मंडल रेल प्रबंधक, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर को सौंपा।
विगत 8 साल
से लटका है रेलवे सामुदायिक भवन अनूपपुर बजट सेशन कर निर्माण कराने की मांग मजदूर कांग्रेस ने की।वर्ष 2018 में मजदूर कांग्रेस कार्मिक विभाग और इंजीनियरिंग विभाग ने संयुक्त सर्वे किया।स्थल का चयन किया,बजट तक तैयार कर मंडल रेल प्रशासन को भेज दिया।
मजदूर कांग्रेस रेल कर्मचारियों के हित में रेलवे सामुदायिक भवन निर्माण की जल्द निर्माण की माग की। अनूपपुर,अमलाई,बुढार,कोतमा में लगभग 50 रेलवे आवासों को खुद रेलवे ने कंडम यानी अनुपयोगी घोषित कर दिया है।बरसात में छत टपकती है,दीवारों में दरारें हैं, कभी भी हादसा हो सकता है।मजदूर कांग्रेस ने मांग की है कंडम अनुपयोगी घोषित रेलवे आवासों के बदले डबल स्टोरी सुविधा युक्त नवीन रेलवे आवास बनाया जाए। तीसरा मुद्दा अनूपपुर इलेक्ट्रिक विभाग में स्टाफ की भारी कमी है।एक तरफ कार्यक्षेत्र अनूपपुर से लेकर छुलहा,जैतहरी,मोहारी,धूरवासीन,हरद,कोतमा तक फैला है,तो दूसरी तरफ फेलियर मेंटेनेंस के लिए प्रयाप्त स्टाफ नहीं है।स्टाफ की कमी को दूर किया जाए नये इलेक्ट्रिक स्टाफ की पदस्थापना की जाएं,चौथी मांग न्यू शिवम कॉलोनी की है।यहां पानी की भारी किल्लत है।मजदूर कांग्रेस की मांग है नया बोरवेल कर पानी की कमी दूर किया जाए,साथ ही कॉलोनी के सामने की बाउंड्री वाल इतनी छोटी है कि आए दिन बाहरी लोगों का आना-जाना और सुरक्षा का खतरा बना रहता है बाउंड्री की ऊंचाई बढ़ाने की मांग की गई है।
