विदेशी पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार

जबलपुर। क्राइम ब्रांच एवं मदनमहल पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए एक बदमाश को गिरफ्तार किया है जिसके कब्जे से विदेशी पिस्टल, कारतूस जब्त किया गया है।  क्राइम ब्रांच थाना प्रभारी शैलेष मिश्रा ने बताया कि  लिंक रोड़ रामा फ्लाईबुड के पास पुलिस ने घेराबंदी कर सलीम कुरैशी 19 वर्ष निवासी तैय्यब अली मिशन कम्पाउण्ड ओमती को पकड़ा गया हैं जो अपने पास एक विदेशी पिस्टल रखे मिला  जिसकी मैंगजीन को चैक करने पर एक कारतूस लोड मिला, आरोपी सलीम कुरैशी के कब्जे से पिस्टल एवं कारतूस जप्त करते हुये आरोपी के खिलाफ आम्र्स एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये पूछताछ की जा रही है कि उसे उक्त पिस्टल कहॉ से और कैसे मिली।

Next Post

ओवर टेक कर बाइक को रौंद पलटा मालवाहक, दो की मौत

Fri Feb 21 , 2025
रिंग रोड निर्माणाधीन ब्रिज के नीचे हुआ दर्दनाक हादसा जबलपुर। पनागर थाना अंतर्गत पर रिंग रोड़ निर्माणाधीन ब्रिज के नीचे एक तेज रफ्तार मालवाहक ओवर टेक करते हुए बाइक को रौंद दिया और अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे मेें बाइक सवार दो युवकों की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो […]

You May Like