केआरजी की छात्राओं ने किया औद्योगिक भ्रमण

ग्वालियर: शासकीय कमलाराजा कन्या स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय की अर्थशास्त्र स्नातकोत्तर चतुर्थ सेमेस्टर की छात्राओं ने प्रकाश पैकेजिंग इंडस्ट्री का औद्योगिक भ्रमण किया। औद्योगिक भ्रमण दल को प्राचार्य डॉ साधना श्रीवास्तव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्राचार्य ने कहा कि इस प्रकार के औद्योगिक भ्रमण से छात्राओं के कौशल विकास, आत्मविश्वास तथा रोजगारपरक समझ में वृद्धि होती है।
इस अवसर पर छात्राओं ने उत्पादन प्रक्रिया, गुणवत्ता नियंत्रण, पैकेजिंग तथा विपणन संबंधी विभिन्न चरणों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उद्योग के विशेषज्ञों ने छात्राओं को मशीनों के संचालन, सुरक्षा मानकों तथा आधुनिक तकनीकों के उपयोग के बारे में समझाया। भ्रमण के दौरान छात्राओं ने प्रश्नोत्तर सत्र में सक्रिय सहभागिता करते हुए अपने जिज्ञासाओं का समाधान किया। इस अनुभव से उन्हें पाठ्यक्रम में पढ़ाए जाने वाले सैद्धांतिक ज्ञान को व्यवहारिक रूप में समझने का अवसर मिला।भ्रमण दल का नेत्रत्व अर्थशास्त्र विभाग की विभाग अध्यक्ष डॉ अंजू यादव ने किया। इस अवसर पर विभाग की सदस्य डॉ अर्चना दुबे, डॉ निशा मिश्रा, डॉ हेमा केन उपस्थित रहे। इस भ्रमण में 40 से अधिक छात्राओं ने सहभागिता की।

Next Post

मालनपुर औद्योगिक क्षेत्र में इंटर इंडस्ट्रीज टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का रोमांच चरम पर

Mon Feb 23 , 2026
भिंड: औद्योगिक क्षेत्र मालनपुर में आयोजित इंटर इंडस्ट्रीज 20-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में बेहद रोमांचक मुकाबले हो रहे हैं। चार टीमें टूर्नामेंट से बाहर हो गईं, जबकि आठ टीमों ने क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन और दर्शकों के उत्साह ने आयोजन को और भी जीवंत बना […]

You May Like