इंदौर में नवरात्रि के अंतिम दिन महावमी पर सुरक्षा व्यवस्था रही कड़ी

इंदौर:शहर में नवरात्रि के नौवें दिन और महावमी के मौके पर शहर के बड़े माता मंदिरों और गरबा पांडालों में भक्तों की भीड़ उमड़ी. पुलिस ने सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर सभी मुख्य स्थलों पर चाकचौबंद सतर्कता बरती.बिजासन माता, अन्नपूर्णा और कालिका माता मंदिर खजराना सहित शहर के प्रमुख मंदिरों में पुलिस की विशेष तैनाती की गई, जिससे भक्तों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके.

जहां गरबा पांडालों में अधिक भीड़ थी, वहां पुलिस ने भीड़ प्रबंधन के लिए अतिरिक्त जवान तैनात किए. वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि पुलिस की पूरी कोशिश रही कि यातायात सुचारू रहे और किसी प्रकार की असुविधा न हो. नगर निगम और प्रशासन के सहयोग से आयोजनों में सुरक्षा और आपात स्थिति के लिए भी विशेष तैयारियां की गई थीं. इस व्यवस्था के कारण महावमी पर श्रद्धालुओं और आम नागरिकों ने नवरात्रि पर्व की भक्ति और उत्साहपूर्ण आनंद के साथ समाप्ति देखी.

Next Post

इंद्रप्रस्थ टॉवर चौराहा पर देर रात तेज रफ्तार कार ने टैक्सी को टक्कर मारी

Thu Oct 2 , 2025
इंदौर: एमजी रोड पर देर रात एक तेज रफ्तार कार ने टैक्सी को टक्कर मार दी. कार में सवार कुछ युवतियां मामूली रूप से घायल हुईं और बाद में दूसरी कार में बैठकर मौके से फरार हो गईं. पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर जांच शुरू कर दी है.तुकोगंज […]

You May Like