भोपाल: PWD विभाग के पूर्व इंजीनियर जीपी मेहरा के घर में लोकायुक्त की टीम ने गुरूवार को छापामार कार्रवाई की है. शहर के मणिपुरम आवास पर भारी मात्रा में कैश और अन्य दस्तावेज बरामद किए गए है. लोकायुक्त की टीम को जीपी मेहरा के भ्रष्टाचार में लिप्त होने और घर में कैश होने की जानकारी मिली थी.
जानकारी सामने आई है कि लोकायुक्त की टीम ने मेहरा के घर से ऐसे प्रॉपर्टी से जुड़े दस्तावेज भी बरामद किए है, जो प्रापर्टी मुंबई सहित अन्य शहरों में उनके या उनके परिवारजनों के नाम की है. प्रापर्टी से जुड़े प्रमाण भी लोकायुक्त के सामने आए हैं. जीपी मेहरा पर विभाग में सेवाएं देते हुए विभागीय ठेकों और निर्माण कार्यों में गड़बड़ियों के आरोप हैं. लोकायुक्त को इस मामले की जानकारी मिली. जिसके बाद सुबह से भारी पुलिसबल के साथ टीम मेहरा के घर पर कार्रवाई कर रही है.
