मेहरबान बादल: रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में आज भारी बारिश का अलर्ट

भोपाल: मध्य प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है. मंगलवार को हुई हल्की बारिश के बाद बुधवार से स्ट्रॉन्ग मॉनसून सिस्टम सक्रिय हो गया है. मौसम विभाग ने प्रदेश के 18 जिलों में भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जहां 8 इंच तक वर्षा की संभावना जताई गई है.

वहीं, गुना, शिवपुरी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, शहडोल, अनूपपुर, मंडला और बालाघाट सहित 14 जिलों में येलो अलर्ट है, जहां 4 इंच तक बारिश हो सकती है. शेष जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं. अब तक प्रदेश में औसतन 18.5 इंच वर्षा हो चुकी है.

Next Post

शासकीय भूमि को बेचकर लगाई चपत, ईओडब्ल्यू ने दर्ज किया मामला

Thu Jul 17 , 2025
जबलपुर: चौपड़ा काम्प्लेक्स के स्वीकृत नक्शे में फेरबदल करते हुए कूटरचित दस्तावेज तैयार करते हुए शासन की भूमि को विक्रय करने के मामले में ईओडब्ल्यू ने एफआईआर दर्ज की है।ईओडब्ल्यू सूत्रों के मुताबिक रवि डेगरा पिता चोईथराम डेगरा, जबलपुर ने शिकायत दर्ज कराई। जांच में पाया गया कि हरभजन सिंह […]

You May Like