बल्ले और गेंद के साथ शिक्षकों ने दिखाया दम, जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य आगाज

छतरपुर: मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग के तत्वावधान में नौगांव के राजा यादवेंद्र सिंह जूदेव स्टेडियम में जिला स्तरीय शिक्षक क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। नौगांव ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (BEO) महेंद्र प्रताप अहिरवार की देखरेख में आयोजित इस टूर्नामेंट में जिले के चार प्रमुख विकासखंडों की टीमों ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
सरस्वती पूजन के साथ हुआ शुभारंभ
कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन सुबह 9 बजे मुख्य अतिथि सावंत सिंह शीलू राजा (पूर्व उपाध्यक्ष, नपा नौगांव) द्वारा माँ सरस्वती के पूजन एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रख्यात सामाजिक कार्यकर्ता संतोष गंगेले कर्मयोगी मंचासीन रहे। अतिथियों का स्वागत खेलकूद सहसंयोजक अधिकारी विष्णु कांत प्रजापति, प्रमोद दुबे और संदीप पाठक ने किया।
मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए खेल अनिवार्य
मुख्य अतिथि शीलू राजा ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षकों के लिए खेलकूद केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि शारीरिक और मानसिक विकास के लिए ‘मील का पत्थर’ है। वहीं, बीईओ महेंद्र प्रताप अहिरवार ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दीं।

मैदान पर कड़ा मुकाबला
प्रतियोगिता का प्रथम मैच बड़ा मलहरा और बिजावर के बीच खेला गया, जबकि द्वितीय मैच में मेजबान नौगांव और छतरपुर की टीमें आमने-सामने रहीं। टूर्नामेंट को सफल बनाने में उद्घोषक प्रशांत त्रिवेदी, सुधीर नामदेव और शैलेश खरे की भूमिका अहम रही। मैच के दौरान अंपायरिंग महमूद खान और मनीष नामदेव ने की, जबकि स्कोरिंग की जिम्मेदारी अभिषेक द्विवेदी ने संभाली। अमित विछोले, सत्येंद्र जड़िया और वसीम अंसारी सहित कई शिक्षकों ने मैदान पर सक्रिय सहभागिता निभाई।
जिला टीम का चयन
इन मैचों के आधार पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन किया गया है, जो आगामी जिला स्तरीय और संभाग स्तरीय प्रतियोगिताओं में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। कार्यक्रम के अंत में राजकुमार सेन और अजय प्रजापति सहित समस्त खेल प्रेमियों ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी।

Next Post

पति ने बेटियों के सामने ली पत्नी की जान! आत्महत्या का रचा नाटक

Sat Apr 4 , 2026
भिंड: भिंड जिले के देहात पुल‍िस थाना क्षेत्र के मानपुरा गांव में महिला की मौत का मामला अब हत्या में बदल गया है. वारदात में महिला का पति ही उसका कातिल निकला, जिसने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर न सिर्फ पत्नी की हत्या की, बल्कि उसे आत्महत्या साबित करने […]

You May Like

मनोरंजन