भगवा यात्रा को भव्य बनाने के लिए हिन्दू समाज का हृदय से आभार: सुमित

० ऐतिहासिक रही भगवा यात्रा, साध्वी सरस्वती रही कार्यक्रम की मुख्य वक्ता

नवभारत न्यूज

सीधी 13 जनवरी। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भगवा यात्रा भव्य और ऐतिहासिक रही। 9 वर्षों से लगातार हिन्दू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं के अभूतपूर्व मेहनत रात दिन बस एक ही धुन 12 जनवरी भगवा यात्रा, इसी थीम वर्ड को कार्यकर्ताओं ने विराट रूप में प्रदर्शित किया।

हिन्दू जागरण मंच की जिला टोली, खंड और नगर टोली, ग्राम केन्द्र इकाई, वीरांगना वाहिनी, युवा वाहिनी, तो नगर में डॉ.वर्षा गौतम के नेतृत्व में लगातार पूनम तिवारी, सावित्री पटेल, गुडिय़ा केवट, अनुराधा साकेत, पिंकी राजभर, सेजल चतुर्वेदी, पूनम सिंह, संगीता कुशवाहा, दीपमाला गुप्ता, पुष्पांजलि विश्वकर्मा, सोनम गुप्ता, आरती मिश्रा, कविता भारती, सुनीता रानी वर्मा, नेहा खत्री, सुधा मिश्रा, विमला सिंह, अर्चना सिंह, साक्षी नामदेव, सोनम सिंह, रिंकी तिवारी, दीपाली सिंह, उमा वर्मा, जया जायसवाल 1 महीने 13 दिन प्रतिदिन सायं 4 से 7 बजे तक पूरे नगर के 24 वार्डों में हर हिन्दू को घर-घर जाकर आमंत्रित किया। संगठन के जमोड़ी खंड की टोली में नरेन्द्र यादव, संतोष विश्वकर्मा, रिंकू गुप्ता, बीनू साहू, अजय गुप्ता, महेश जायसवाल इन सभी कार्यकर्ताओं के साथ इनकी पूरी टीम समस्त ग्राम केन्द्र के कार्यकर्ताओं ने तो जी जान लगाकर मेहनत किया। अमिलिया, सोनवर्षा, पहाड़ी, हटवा, हिनौती, सिहावल के कार्यकर्ताओं में राजकुमार गुप्ता, रजनीश चौहान, अम्बिकेश पटेल, मोहित केशरवानी के साथ सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भी अदभुत मेहनत की। अपने क्षेत्र को सजाया, हिंदुओं से सम्पर्क किया, नगर को सजाने के लिए एक हफ्ते तक रात-रात तक जग कर नगर को सजाने, झंडी, बैनर, पोस्टर लगाने में युवा वाहिनी के कार्यकर्ता अनूप वर्मा, विक्की त्रिपाठी, आर्यन गुप्ता, दीप वर्मा, धीरज कचेर, आनंद गुप्ता, राजन केवट, दुर्गेश सोनी, सनी खत्री, भीमा खत्री के साथ अजय गुप्ता, राजू गुप्ता, धीरज अवधिया, वीरेंद्र गुप्ता ने पूरी निष्ठा के साथ मेहनत किया।

कार्यक्रम के मंच को शिवम सोंधिया और संदीप पनाडिय़ा अपनी पूरी लगन से भव्य और सुन्दर बनाया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से उमा शर्मा, अवतार कृष्ण, सुलोचना पाण्डेय ने आयोजन को भव्य बनाया। रानी लक्ष्मीबाई की पूर्ण व्यवस्था में सोनम सिंह राजपूत, रिंकी तिवारी ने उत्कृष्ट कार्य किया। स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमूर्ति के लिए पिंकी राजभर, सुधा मिश्रा ने अच्छा प्रयास किया। मंच के सामने महाकुंभ की रंगोली बनाने में सोनम गुप्ता, नेहा रावत, वर्षा रावत, पुष्पांजलि विश्वकर्मा, शिवानी पाण्डेय, वैशाली तिवारी ने कड़ी मेहनत किया। भारत माता की भव्य आरती के लिए सुनीता रानी वर्मा, कविता भारती ने उत्कृष्ट कार्य किय। भगवा यात्रा विगत 9 वर्षों की अटूट मेहनत है और इसके लिए संगठन एक-एक, प्रत्येक देवतुल्य कार्यकर्ता के समर्पण, निष्ठा और सहयोग का प्रत्यक्ष परिणाम है। कार्यक्रम का सफल संचालन देवेन्द्र सोनी एवं रोहित तिवारी ने किया।

००

कार्यक्रम में इनका रहा सहयोग

कार्यक्रम को भव्यतापूर्ण सम्पन्न कराने में संगठन के ऐसे सभी कार्यकर्ता डॉ.अनूप मिश्रा, भीम कामदार, राजेन्द्र द्विवेदी, सचिन गुप्ता, राजू गुप्ता, बब्बे सिंह, सुनील भूर्तिया, राघवेन्द्र सिंह, वर्षा गौतम, उमा सिंह, पूनम तिवारी, सुमन सिंह, आराधना सिंह, स्नेहलता सिंह, अमिता त्रिपाठी, उमा शर्मा, लालजी गुप्ता, पिंकी राजभर, कविता भारती, आरती मिश्रा, रिंकी तिवारी, नीलेश शुक्ला, नितिन गुप्ता, जितेन्द्र गुप्ता, वीरेंद्र गुप्ता, आर्यन गुप्ता, विनोद सोनी, भानु जायसवाल, सुलोचना पाण्डेय, दीप माला गुप्ता ने सहयोग किया।

०००००००००००

Next Post

सोना चोरी नहीं,फर्जी लोन के माध्यम हुआ फर्जीवाड़ा  

Mon Jan 13 , 2025
  भोपाल के मणप्पुरम गोल्ड लोन मामले में सहायक प्रबंधक को मिली हाईकोर्ट से जमानत   जबलपुर। भोपाल स्थित मणप्पुरम गोल्ड लोन फाइनेंस कंपनी में लगभग साढ़े चार करोड़ का फर्जीवाड़ा करने के आरोप में सहायक प्रबंधक को हाईकोर्ट से राहत मिली है। हाईकोर्ट जस्टिस विशाल घगट की एकलपीठ ने […]

You May Like