जय स्तंभ चौक में साइकिल सवार के ऊपर चढ़ी बस, गंभीर रूप से घायल

रीवा। रीवा शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक साइकिल सवार बस की चपेट में आ गया. गनीमत रही की युवक के पैर के ऊपर से बस गुजर गई जिसके कारण उसके पैर तो बुरी तरह से जख्मी हो गए, लेकिन उसकी जान बच गई. फिलहाल घायल युवक को उपचार के लिए रीवा के संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

हादसा शनिवार दोपहर उस समय हुआ जब घायल युवक अमित सिंह साइकल में सवार होकर अपने निवास जय स्तंभ से ट्रांसपोर्ट नगर की ओर जा रहा था तभी चौहान ट्रेवल्स की बस ने उसे अपनी चपेट में ले लिया. बता दे की रीवा शहरी क्षेत्र में बस ऑपरेटर की प्रतिस्पर्धा के चलते सडक़ पर सवारी भरने से लेकर एक दूसरे के आगे निकलने की होड़ में आए दिन इस तरह की घटनाएं हो रही है.बता दे की पुराने बस स्टैंड से निकलकर सडक़ पर सवारी भरने की परंपरा आज भी कायम है, लेकिन इस पर जिम्मेदार अधिकारियों की नजर नहीं पड़ती, शायद यही कारण है कि आज एक युवक बस आपरेटरों के इसी प्रतिस्परधा का शिकार हो गया, जो अब जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहा है.

Next Post

राज्यपाल मंगूभाई पटेल का मांडू आगमन, हेलीपैड पर आत्मीय स्वागत

Sat Apr 4 , 2026
धार। राज्यपाल मंगूभाई पटेल आज ऐतिहासिक पर्यटन नगरी मांडू पहुंचे। मांडू स्थित हेलीपैड पर उनका गरिमामय एवं आत्मीय स्वागत किया गया। राज्यपाल के मांडू पहुंचने पर केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर, कलेक्टर प्रियंक मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनकी अगवानी […]

You May Like